फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family run away after admitting pneumonia patient as hernia in hospital

निमोनिया रोगी को हार्निया का बता भर्ती कर भागे परिजन, मरीज के संपर्क में आए जूनियर डाॅक्टर क्वारंटीन

Mon, 20 Apr 2020 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Apr 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Family run away after admitting pneumonia patient as hernia in hospital
हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
कानपुर के हैलट अस्पताल में सोमवार को निमोनिया रोगी को हार्निया का मरीज बताकर परिजनों ने भर्ती कराया और छोड़कर भाग गए। जांच के बाद फेफड़ों में निमोनिया का रोग मिला। इस पर उसका सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी लैब भेजा गया है। 
विज्ञापन


उन्नाव शहर के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को उसके परिजन हैलट लेकर आए और बताया कि रोगी को हार्निया की तकलीफ बढ़ गई है। इस पर उसे सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। उसे तकलीफ अधिक होने पर एक्सरे कराया गया तो पता चला कि उसे निमोनिया है।
विज्ञापन


बाद में रोगी को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। परिजन नदारद हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमण के अंदेशा में जूनियर डॉक्टरों को क्वारंटीन कर दिया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो डॉक्टरों को काम पर रखा जाएगा, नहीं तो उन्हें क्वारंटीन अवधि पूरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed