फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   family ruined due to Quack treatment, first son died then father also died in shock, bier left together

झोलाछाप का इलाज, बर्बाद हुआ परिवार: पहले बेटे की मौत...सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, एक साथ निकली अर्थी

Wed, 27 Sep 2023 05:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Sep 2023 05:32 PM IST
सार

Hardoi News: परिजनों के मुताबिक झोलाछाप ने अतुल को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद अतुल की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
family ruined due to Quack treatment, first son died then father also died in shock, bier left together
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अजतूपुर गांव निवासी युवक की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सका। कुछ देर बाद पिता की भी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अजतूपुर निवासी किशुनपाल खेती करता था।

विज्ञापन

उसका पुत्र अतुल (20) पिछले कुछ दिनों से बीमार था। मंगलवार रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर वह खसौरा गांव में एक झोलाछाप के पास दवा लेने चला गया। परिजनों के मुताबिक झोलाछाप ने अतुल को इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

इंजेक्शन लगने के बाद अतुल की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता किशुनपाल (50) की हालत भी बिगड़ गई। सदमे के कारण कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से पिता-पुत्र की अर्थी निकली
थोड़ी ही देर के अंतराल में पिता पुत्र की मौत हो जाने से न सिर्फ परिजनों में कोहराम मच गया, बल्कि ग्रामीण भी सकते में आ गए। बुधवार को एक ही घर से पिता पुत्र की अर्थी निकली। पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed