फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fallen tree in the storm, road jam

आंधी में गिरे पेड़, रास्ते जाम

Wed, 08 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fallen tree in the storm, road jam
लकड़मंडी कर्नलगंज में गिरा पेड़। - फोटो : amarujala
कानपुर। मंगलवार को आई आंधी ने एक बार फिर शहर में जगह-जगह पेड़ों, होर्डिंगों, टावरों और यूनीपोल को धराशायी कर दिया। सड़क किनारे लगे पेड़ों-टावरों के गिरने से कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक थम गया। पहले से गिरे पेड़ और उनकी डालियां अब तक उठ नहीं पाई थीं, उस पर मंगलवार को गिरे पेड़ों ने शहरवासियों के साथ ही नगर निगम की मुसीबत और बढ़ा दी। अब शहर को साफ होने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा।
विज्ञापन

आंधी से लकड़मंडी, कर्नलगंज में पेड़ गिर पड़ा। इससे बकरमंडी से होकर परेड चौराहा आने-जाने वाली रोड बंद हो गई। वाहन चालकों को साइकिल मार्केट और चुन्नीगंज से जाना पड़ा। कंपनीबाग चौराहे पर भी नीम का पेड़ गिर गया। इससे कई जगहाें का ट्रैफिक प्रभावित हुआ। स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के सामने गिरे पेड़ ने आवास विकास और विजय नगर के बीच की रोड बंद कर दी। इससे यहां लोगों को जाम से जूझना पड़ा। पांडु नगर, सीएसए में भी गिरे पेड़ों ने ट्रैैफिक रोक दिया। लाजपत नगर में माडल शॉप के पास लगा टावर गिर पड़ा। टावर गिरते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरी रोड ब्लॉक हो गई। हमराज कॉम्प्लेक्स में लगा मोबाइल टावर गिरकर बिजली के तार से लटक गया। इससे यहां भगदड़ मच गई। एसएसपी ऑफिस, दादानगर, माल रोड, जूही, यशोदानगर, वीआईपी रोड, चकेरी, नवाबगंज आदि क्षेत्रों में 50 से अधिक पेड़ गिरे पड़े हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। 
विज्ञापन

आंधी और पानी के बीच पलटा टेंपो, पांच घायल
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। बिधनू में मंगलवार दोपहर आंधी-पानी के बीच टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे मेें टेंपो चालक और चार सवारियां घायल हो गईं। 
कठेरुआ गांव निवासी टेंपो चालक मोनू मंगलवार की दोपहर सवारियां लेकर कठारा जा रहा था। इस बीच तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कठेरुआ-कठारा मार्ग स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास मोनू ने ब्रेक मारा तो टेंपो सड़क पर पानी के कारण फिसल गया आैर पलट गया। हादसे में कठारा के गंगाराम (52), अनीता (34), कमलेश (45), अभिषेक (13), मोनू (22) घायल हो गए। कमलेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। एसओ जीवाराम यादव के मुताबिक हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed