कानपुर: फर्जी पेमेंट ऐप से भुगतान दिखाकर 33 हजार की शराब ले गया युवक, ग्वालटोली में एफआईआर
शराब की दुकान पर मोबाइल स्क्रीन पर ‘पेमेंट सक्सेस’ दिखाकर महंगी शराब की बोतल ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने फोन-पे जैसा दिखने वाला फर्जी ऐप खोलकर दुकानदार को भुगतान सफल होने का भरोसा दिलाया, जबकि उसके बैंक खाते में रकम पहुंची ही नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले इसी तरीके से करीब 17 हजार रुपये की शराब ले जा चुका था। दोनों घटनाओं को मिलाकर 33,300 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। ग्वालटोली थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सिविल लाइंस निवासी रामजी गुप्ता कम्पोजिट शराब की दुकान पर विक्रेता हैं और वहीं रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अगस्त को शास्त्रीनगर निवासी कृष्ण कुमार पाठक दुकान पर पहुंचा।
उसने 16,300 रुपये कीमत की ब्लू लेबल की बोतल मांगी। आरोपी ने मोबाइल से फोन-पे के जरिए भुगतान करने का दावा किया और स्क्रीन पर पेमेंट सफल होने की स्थिति दिखा दी। मोबाइल स्क्रीन पर भुगतान सफल दिखने के बाद रामजी गुप्ता ने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें रकम नहीं पहुंची थी।
आरोप है कि युवक ने फर्जी पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान का झांसा देकर शराब की बोतल हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने दो ग्लेनफिडिच की बोतलें भी मांगीं। इस बार दुकानदार को संदेह हो गया और उसने शराब देने से इनकार कर दिया।
रामजी गुप्ता के अनुसार, आरोपी इससे पहले भी इसी तरह करीब 17 हजार रुपये की शराब ले जा चुका है। दोनों घटनाओं को मिलाकर करीब 33,300 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।