फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake DM of Kanpur arrested He swindled Rs 26.50 lakh and gold and silver jewelry from woman

कानपुर का फर्जी डीएम गिरफ्तार: युवती से हड़पे 26.50 लाख और सोने-चांदी के गहने, शादी का झांसा देकर किया था शोषण

Thu, 29 Jan 2026 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jan 2026 12:29 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर पुलिस ने खुद को फर्जी डीएम बताकर एक युवती से 26.50 लाख रुपये की ठगी और यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Fake DM of Kanpur arrested He swindled Rs 26.50 lakh and gold and silver jewelry from woman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  कल्याणपुर पुलिस ने फर्जी जिलाधिकारी बन यौन शोषण और लाखों रुपये हड़पने के आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी कई दिनों से तलाश थी। पुलिस उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी ने डीएम कानपुर का फर्जी नियुक्ति पत्र दिखा शादी का झांसा देकर युवती से 26.50 लाख रुपये और सोने व चांदी के गहने ले लिए थे। असलियत पता चलने पर युवती ने एफआईआर कराई थी।

विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी युवती ने 16 जनवरी को दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात चकेरी के नीतेश पांडेय से हुई थी। उसने स्वयं को सरकारी बैंक का फील्ड ऑफिसर बताकर दोस्ती की। उसके बाद शादी का प्रस्ताव रखा। कुछ दिन बाद आरोपी ने उन्हें खुद का चयन एसडीएम के पद पर होने और फिर डीएम कानपुर के पद पर नियुक्ति होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

आरोपी व तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई
उनके मोबाइल पर सरकारी विभाग की मेल आईडी और चयन के फर्जी दस्तावेज व्हाट्सएप किए थे। आरोपी ने उनसे 26.50 लाख रुपये और सोने व चांदी के गहने ले लिए। इसके बाद उसने किनारा कर लिया। युवती को जालसाजी का अहसास हुआ और उन्होंने आरोपी व तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन



शादी के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए
पीड़िता ने बयान में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद आरोपी पर यौन उत्पीड़न की धाराएं भी बढ़ाई गईं। बुधवार देर रात सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आरोपी नीतेश पांडेय को कल्याणपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और युवती की जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान पहचान हो गई। इसी बीच आरोपी ने जालसाजी कर पीड़िता से शादी के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed