फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fake colonel of indian army caught in kanpur

कानपुर में पकड़ा गया फर्जी कर्नल मचा हड़कंप, आईबी एमआई और अन्य एजेंसियां कर रही पूछताछ

Sat, 18 May 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
fake colonel of indian army caught in kanpur
कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने पकड़ा फर्जी कर्नल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाला फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह को रेलबाजार थाना पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। उसके पास से कर्नल का फर्जी आईकार्ड और सेना की वर्दी समेत तमाम दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि फर्जी कर्नल यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तमाम लोगों से 50 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर देर रात थाने पहुंची आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) और एमआई (मिलेट्री इंजेलीजेंस) समेत कई जांच एजेंसिंया आरोपी से पूछताछ में जुटी रही। एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि घाटमपुर के बिरहर असेनिया गांव निवासी प्रदीप कुमार पांडेय के रिश्तेदार संतोष कुमार उर्फ पप्पू रेल बाजार में रहते हैं।
विज्ञापन


 

सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था फर्जी कर्नल

पांच महीने पहले संतोष ने प्रदीप से उनके बेटे अनुभव की सेना में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके बाद अप्रैल में संतोष ने प्रदीप की रेल बाजार स्थित चंद्रदीप होटल में कथित कर्नल सूर्य प्रताप सिंह उर्फ एसपी सिंह व उसकी साथी कथित जेसीओ प्रीति सिंह से मुलाकात कराई थी।

एसपी सिंह ने अनुभव की नौकरी एमईएस विभाग में एसओएल टेक्निकल के पद लगवाने की बता कही थी। प्रदीप ने उन्हें 8.40 लाख रुपये दे दिए थे। वहीं प्रदीप ने अपने रिश्तेदार शिवम मिश्रा की नौकरी केलिए 6.50 लाख रुपये दिए थे। इस मामले में प्रदीप ने सूर्य प्रताप, संतोष और होटल के मैनेजर नरेश के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

फर्जी कर्नल बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाने के बाद फरार हो जाता था

तब से रेलबाजार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसपी के मुताबिक रेल बाजार थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने टीम के साथ शनिवार को सेंट्रल स्टेशन सिटी साइड के पास से सूर्य प्रताप को दबोच लिया। सूर्य प्रताप का असली नाम मनोज कुमार सिंह है। वह बेला औरैया का रहने वाला है।

वह बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाने के बाद फरार हो जाता था। अब तक यह फर्जी कर्नल कई बेरोजगारों को जाल में फंसाकर 50 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुका है। नैनीताल, फतहेगढ़ और कानपुर में ठगी व औरैया में आर्म्स एक्ट का मामला उसकेखिलाफ दर्ज है। उसका और आपराधिक रिकार्ड जुटाया जा रहा है।

सूर्य पाल उर्फ मनोज से उसकेरैकेट से जुड़े लोगों और नामजद आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एमआई, आईबी, एटीएस, एसटीएफ, एलआईयू समेत तमाम जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है। उसके सेना, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में लिंक भी तलाश किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed