{"_id":"64003a1701fc000f56088b05","slug":"fake-army-director-general-caught-in-kanpur-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठग का कारनामा: होटल में ठहरा, मसाज भी कराई, बिल की आई बारी तो मांगी रंगदारी, 4 दिनों तक ऐशोआराम से रहा जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग का कारनामा: होटल में ठहरा, मसाज भी कराई, बिल की आई बारी तो मांगी रंगदारी, 4 दिनों तक ऐशोआराम से रहा जालसाज
Thu, 02 Mar 2023 11:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:33 AM IST
सार
कानपुर में एक शातिर ठग पकड़ा गया है। एक नामी होटल के सुईट में ऐशोआराम से रहने के बाद जब होटल वालों ने 50 हजार बिल मांगा तो जालसाज ने खुद को सेना का डायरेक्टर जनरल बताकर होटल बंद कराने की धमकी दे दी। होटल स्टाफ ने जालसाज को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
आरोपी अनिल संखवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिनों तक कानपुर के एक नामी होटल के सुईट में ऐशोआराम से रहने के बाद जब होटल वालों ने 50 हजार बिल थमाया तो जालसाज ने खुद को सेना का डायरेक्टर जनरल बताकर होटल बंद कराने की धमकी दे दी। होटल स्टाफ ने जब उसे पुलिस को सौंपा तो वह ठग निकला। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
हर्षनगर निवासी आनंद कुमार गुप्ता जीटी रोड स्थित होटल प्रस्टीन के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 24 को काकादेव तुलसीनगर निवासी अनिल संखवार कमरा नंबर 612 के सुईट में आकर रुका। इस दौरान खाने-पीने और मसाज आदि की सुविधा ली। 28 फरवरी तक वह होटल में रुका रहा। होटल में चेकआउट के दौरान जब मैनेजर ने करीब 50 हजार रुपये का बिल थमाया तो वह धमकाने लगा। खुद को सेना का डायरेक्टर जनरल बताते हुए रौब झाड़ने लगा। इस दौरान उसने सेना का लोगो लगा हुआ विजिटिंग कार्ड भी दिखाया।

उसने धमकाते हुए कहा कि होटल अवैध है और इसे बंद करवा देगा वर्ना पांच लाख रुपये की रंगदारी दो। इस पर आनंद कुमार ने स्वरूपनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा को इसकी सूचना दे दी। पुलिस आरोपी को होटल से थाने ले गई। यहां पूछताछ में उसके ठग होने का पता चला। वह ऐसे होटलों में रुककर रंगदारी मांगता था। पुलिस ने मामले में होटल निदेशक की तहरीर पर अनिल संखवार के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पकड़े गए आरोपी का सेना से कोई संबंध नहीं है। होटल प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।- वृजनारायण सिंह, एसीपी स्वरूप नगर