फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake Alcohol Factory caught in unnao

नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, आरोपियों ने आबकारी अधिकारी बन महिला से किया था दुष्कर्म

Fri, 18 Jan 2019 07:16 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jan 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Fake Alcohol Factory caught in unnao
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के टीकरखुर्द गांव में मिलावटी व नकली शराब बनाने के गोरखधंधे का खुलासा किया है। नकली शराब बनाने का काम गांव से दूर खेत में बनी झोपड़ी में चल रहा था। पुलिस ने चार गैलन में करीब 300 लीटर रेक्टीफाइड स्पिरिट, 30 गत्ते मिलावटी व नकली शराब, नामीगिरामी कंपनियों के होलोग्राम, स्टिकर, रैपर व अन्य सामग्री बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि टीकरखुर्द गांव के लालभीट के पास मिलावटी व नकली शराब बनाने का खेल अर्से से चला रहा था। शुक्रवार को सूचना पर सादी वर्दी में पुलिस ने यहां छापा मारा। मौके से चार युवकों को दबोच लिया गया। पकड़ा गया एक आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों में कानपुर पनकी निवासी अतुल, मोनू, लल्लू पासी व टीकरखुर्द निवासी बहादुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी केमिकल की मदद से नकली शराब बनाते थे। बोतल में विंडीज ब्रांड का स्टिकर लगा उसे गत्ते में पैककर आसपास के जिलों में बेचने के लिए भेज दिया जाता था। बरामद शराब की कीमत बाजार में लगभग दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये न देने पर महिला से दुष्कर्म किया था

Fake Alcohol Factory caught in unnao
बरामद दी गई नकली शराब - फोटो : अमर उजाला
मिलावटी व नकली शराब बनाने के आरोप में पकड़े गए अतुल, मोनू व एक अन्य युवक को पुलिस ने 7 जून 2017 को सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भेजा था। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी आबकारी अधिकारी बन उसके घर में घुसे थे। रुपये न देने पर उससे दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपियों को जमानत मिली थी।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के हलका नंबर चार में अर्से से मिलावटी व नकली शराब बन रही थी। हालांकि हलका में तैनात दरोगा दिनेश यादव को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार को जब पुरवा पुलिस ने कार्रवाई की तब मामले का खुलासा हुआ। सूत्रों के अनुसार हलका नंबर चार मिलावटी व नकली शराब के लिए हमेशा चर्चा में रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed