{"_id":"67929d0b99cb68bce40ba467","slug":"fake-affidavits-prepared-to-end-the-case-kanpur-news-c-12-1-knp1081-978147-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुकदमा खत्म कराने के लिए तैयार किए फर्जी शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुकदमा खत्म कराने के लिए तैयार किए फर्जी शपथ पत्र
विज्ञापन
कानपुर। अपना मुकदमा खत्म करना के लिए आरोपियों ने एक अशिक्षित महिला का शपथपत्र बनाकर उसमें फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। इतना ही नहीं कुछ अन्य लोगों के शपथपत्र देकर अपने मामले में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगवा ली। पीड़ित महिला के पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। मामले की जांच हुई तो घटना की पोल खुल गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
मुंशीपुरवा निवासी मुबीर मलिक ने 30 अक्टूबर 2023 को इकबाल जफर, नाजनीन अंसारी, अफजाल अंसारी के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में मारपीट, आपराधिक बल प्रयोग व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की विवेचना चल रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने विवेचक को ही गुमराह कर दिया। आरोपियों ने मोहम्मद आलीशान, सुल्ताना परवीन, मोहम्मद वसीम के नाम पर 16 नवंबर 2023 को फर्जी शपथ पत्र देकर कर मुकदमे में एफआर लगवा ली। मुबीर के मुताबिक इसमें पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। दस्तावेजों की ठीक से जांच नहीं की गई। आरोपियों की ओर से किए गए शपथपत्र में हस्ताक्षर नहीं देखे और न ही शपथपत्र देने वालों में से किसी का बयान ही दर्ज किए गए। शपथ पत्र देने वालों से जब संपर्क किया गया तो वह लोग पुलिस के सामने से आने से कतराने लगे। मुबीर ने तहरीर में कहा है कि जिन लोगों के शपथ पत्र दिए गए, उनमें से एक सुल्ताना परवीन अशिक्षित महिला है। उसे हस्ताक्षर तक नहीं करना आता लेकिन उनके शपथपत्र में हस्ताक्षर बने हुए थे। वह हर दस्तावेज पर अंगूठे का निशान लगाती है। उसके मुताबिक शपथ पत्र देने वाले आलीशान समेत अन्य से आरोपियों ने कैमरे लगवाने के लिए अनुमति पत्र के लिए लोगों के आधार कार्ड की कॉपी ली थी और उसका इस्तेमाल किया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अजय द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।