फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fai rukhabad: Principal shot after entering BEO office, condition critical

Farrukhabad: बीईओ कार्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक को गोली मारी, हालत गंभीर, महिला के भेष में आया था हमलावर

Wed, 31 Jul 2024 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 09:21 PM IST
सार

Farrukhabad News: बीईओ कार्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक को गोली मारने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में प्रधानाध्यापक को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Fai rukhabad: Principal shot after entering BEO office, condition critical
प्रधानाध्यापक को गोली मारने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में साथियों के साथ बैठे प्रधानाध्यापक को महिला के भेष में पहुंचे बदमाश ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। देर शाम गंभीर हालत में प्रधानाध्यापक को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रुनी चुरसई निवासी विश्राम सिंह (45) कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय नौगवां में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही वह करीब तीन वर्षों से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर विश्राम सिंह कस्बा के रेलवे रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में बीईओ कार्यालय में किसी काम से आए थे। बीईओ सुरेश चंद्र के न होने पर वह कार्यालय में साथी एआरपी सुरजीत, प्रवीन व फूल सिंह के साथ बातचीत कर रहे थे। दोपहर करीब 1:20 बजे एक युवक सलवार सूट पहनकर महिला की तरह कार्यालय पहुंचा। बीईओ के केबिन में जाकर उसने विश्राम सिंह के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी।
विज्ञापन


 

गोली मारकर हमलावर भाग खड़ा हुआ। केबिन में बैठे साथियों ने पीछा किया, लेकिन हमलावर ब्लॉक कार्यालय के पास वाली गली में घुसकर भाग गया। सुरजीत, प्रवीन व फूल सिंह घायल प्रधानाध्यापक को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय, कस्बा प्रभारी शंकरानंद ने टीम के साथ कार्यालय पर पहुंचकर जांच की। एक कर्मचारी ने बताया कि हमलावर महिला के भेष में था। बालों को देख कर लगा रहा था कि वह विग पहने हैं। सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस हमलावर के भागने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों ने घटना के पीछे रंजिश बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed