{"_id":"6a7a2d064fc10b653307fb71","slug":"factory-worker-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-kanpur-news-c-220-1-akb1007-147207-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत
Tue, 11 Aug 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां स्थित एक होटल के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को टक्कर मार दी। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रनियां के श्याम सुंदर नगर निवासी हरिकिशन दिवाकर ने बताया कि बेटा सचिन (20) रनियां की एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार शाम को वह घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकला था। शाम 6:45 बजे के करीब घर लौटने के दौरान हाईवे पर इटावा जाने वाली लेन पर एक होटल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सचिन की मौत पर मां भाग्यवती, भाई विवेक व परिजन रोने लगे। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस होटल के पास हादसा हुआ है। वहां पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते वाहन हाईवे किनारे खड़े होते हैं। अवैध पार्किंग के चलते रनियां में आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा कर भागे वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।