फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Factory worker riding a bike dies after being hit by a vehicle

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Mon, 19 May 2025 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 19 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Factory worker riding a bike dies after being hit by a vehicle
कानपुर देहात/भोगनीपुर। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मावर मजार के पास बाइक चालक को वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर के चकेरी थाना के सीओडी कॉलोनी निवासी बाइक सवार अनूप शर्मा (32) को शनिवार देर रात घर लौटते समय हाईवे पर मावर मजार के पास वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता रामजी ने बताया कि वह बिहार के गोपालगंज विजपीपुर के रहने वाले हैं और बीते 35 सालों से परिवार समेत कानपुर में रह रहे हैं।
विज्ञापन

बेटा रनियां स्थित फैक्टरी में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। देवीपुरवा स्थित दोस्त के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर आ रहा था। अनहोनी पर मां सुशीला, पत्नी प्रियंका, बेटी देवांशी, एक बहन व भाई बिलखते रहे। भोगनीपुर थाना अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही आरोपी वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed