{"_id":"6987a226e328f9c36a07ed6e","slug":"expressed-concern-over-the-situation-of-csa-emphasized-on-organic-farming-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1419574-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसए की स्थिति पर जताई चिंता, जैविक खेती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसए की स्थिति पर जताई चिंता, जैविक खेती पर दिया जोर
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। विवि की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आरसी चौधरी ने पुरातन और वर्तमान छात्रों से अनुभव साझा करने का आह्वान किया ताकि विवि को मजबूती मिल सके।
सम्मेलन में जैविक खेती पर व्याख्यान हुए। डॉ. चौधरी ने कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के बीच समन्वय पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मसूद अली ने दालों के संबंध में जानकारी दी। मेरठ के डॉ. सुनील कुमार ने सीएसए को राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला बताते हुए कहा कि यहां से निकले छात्र कृषि सुधार, जलवायु अनुकूलन और ग्रामीण नवाचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर एलुमनी डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया।
सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. एसके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। महासचिव डॉ. मुनीश कुमार ने विश्वविद्यालय के योगदान पर प्रकाश डालते हुए भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ. राम सकल सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, खलील खान तथा पुरातन छात्र विश्वविद्यालय के निदेशक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक आदि मौजूद रहे।