फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explosion in the furnace of a steel factory many workers burnt one referred to Kanpur in critical condition

Hamirpur: इस्पात फैक्टरी की भट्टी में हुआ विस्फोट, कई मजदूर झुलसे…एक गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Sat, 25 Jan 2025 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:03 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में एक इस्पात फैक्टरी की भट्टी में विस्फोट हो गया। हादसे में कई मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक मजूदर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Explosion in the furnace of a steel factory many workers burnt one referred to Kanpur in critical condition
रिमझिम इस्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में संचालित एक इस्पात फैक्टरी में 40 टन वाली भट्टी में विस्फोट हो जाने से उबलता हुआ लावा मजदूरों पर आ गिरा। इससे 6-7 मजदूरों झुलस जाने की आशंका है। कुछ मजदूरों का फैक्टरी के अंदर ही उनके निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। वहीं, एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात फैक्टरी में सुबह करीब पांच बजे 40 टन वाली भट्टी में विस्फोट होने से उसका उबलता हुआ लावा चारों तरफ फैल गया। इससे भट्टी के आसपास काम कर रहे 6-7 मजदूर झुलस गए। अचानक हुई इस घटना से मजदूरों में दहशत फैल गई। फैक्टरी प्रबंधन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बॉयलर से तेल निकलने के कारण झुलसे मजदूर
सीओ राजेश कमल ने बताया कि शनिवार सुबह थाना सुमेरपुर क्षेत्र अंतर्गत रिमझिम इस्पात फैक्टरी सुमेरपुर में बॉयलर से तेल निकलने के कारण तीन मजदूर झुलस गए।  इसमें बिजवान पुत्र हरि मर्दन सिंह निवासी झूसी  प्रयागराज ,  हीरा यादव पुत्र सरजू यादव निवासी ग्राम सराहा बिहार का इलाज कंपनी के ही अस्पताल में चल रहा है और रामफल पुत्र मुन्ना निवासी धर्मेश्वर बाबा को बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर के द्वारा कानपुर नगर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed