{"_id":"5e59f0858ebc3ef3ac75de30","slug":"explosion-in-chemical-factory-in-haryana-three-youths-of-hardoi-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, हरदोई के तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, हरदोई के तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम
Sat, 29 Feb 2020 10:41 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार शाम केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवाबगंज पुटिला के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम नवाबगंज पुटिला निवासी दामोदर (25) पुत्र रोशनलाल, उसका चचेरा भाई विवेक (18) पुत्र लाखन और सरोज (22) पुत्र कप्तान हरियाणा के झज्जर जनपद के बहादुरगढ़ में स्थित केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे।
शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। घटना में दामोदर, विवेक और सरोज की मौत हो गई। घटना की जानकारी देर शाम परिजनों को मिली तो परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।