फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explanation sought from XEN RED and PWD, ultimatum to start pending works soon

एक्सईएन आरईडी व पीडब्लूडी से स्पष्टीकरण तलब, लंबित कार्यों को जल्द शुरू कराने का अल्टीमेटम

Sat, 11 Dec 2021 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from XEN RED and PWD, ultimatum to start pending works soon
कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते डीएम जेपी सिंह। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम ने कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। यहां आरईडी व पीडब्लूडी के 59 कार्य लंबित होने पर कड़ी नाराजगी जताई। दोनों विभागों के एक्सईएन से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम जेपी सिंह से अपर संख्याधिकारी ने बताया कि पीडब्लूडी के 15 कार्यों की शुरुआत नहीं हुई है। जबकि आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) के 44 कार्यों की प्रगति शून्य है। जल निगम के 11 कार्यों की शुरुआत होनी है। इसपर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जल्द काम शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया। इसके साथ ही आरईडी के एक्सईएन विनोद कुमार व पीडब्लूडी एक्सईएन मुकेश शर्मा का तीन दिन में जवाब तलब किया। गोशाला में सर्दी से बचाव के इंतजाम पर सीवीओ डॉ. देवकी नंदन लावनिया ने बताया कि सभी गोशालाओं में तिरपाल का प्रबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 गोशाला में अलाव जलवाने के लिए जलौनी पहुंच गई है। 14 गोशाला में पयार पहुंच गया है। डीएम ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन की आचार संहिता लगने से पहले सभी कार्यो का शुभारंभ कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed