फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Experts from around the world will discuss cryptography and network security.

Kanpur News: क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्क सिक्योरिटी पर मंथन करेंगे दुनिया भर के एक्सपर्ट

Fri, 19 Dec 2025 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Experts from around the world will discuss cryptography and network security.
कानपुर। भविष्य के लिए महत्वपूर्ण क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्क सिक्योरिटी विद मशीन लर्निंग पर मंथन करने के उद्देश्य से एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन होगा। 20 और 21 को कांफ्रेंस एलेन हाउस इंस्टीट्यूट रूमा में होगी जबकि 22 को आयोजन आगरा में होगा। कांफ्रेंस में डीआरडीओ, आईआईटी कानपुर से विशेषज्ञ आएंगे। वहीं, अबूधाबी और इजरायल से विशेषज्ञ ऑनलाइन चर्चा में शामिल होंगे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज मिश्रा ने संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्क सिक्योरिटी विद मशीन लर्निंग विषय पर आयोजित आईसीसीएनएसएमएल 25 युवा शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। प्रो. मनोज ने कहा कि देश में साइबर अटैक के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन ही इनकी संख्या लाखों में पहुंच रही है। क्रिप्टोग्राफी का उपयोग देश के अधिकतर संस्थान अपने सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए कर रहे हैं। इसी तरह हमारे संस्थानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं के लिए नेटवर्क सिक्योरिटी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


डीआरडीओ व आईआईटी कानपुर के अलावा अबूधाबी से डॉ. संजय रावत एलएलएम्स एंड साइबर सिक्योरिटी पर जहां अपनी बात रखेंगे वहीं इजरायल स्थित बार लान यूनिवर्सिटी से प्रो. बोएज त्साबान भी ऑनलाइन मौजूद रहकर क्रिप्टोग्राफी व क्वांटम कंप्यूटर विषय पर संवाद करेंगे। इनके अलावा आईआईटी कानपुर से प्रो. नितिन सक्सेना, प्रो. सौमित्र सानाध्य, डीआरडीओ से डाॅ. भूपेंद्र सिंह, डाॅ. प्रशांत वर्मा व आईएसएम धनबाद से डाॅ. अभय सिंह अपनी जानकारियां साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मिश्रा ने कहा कि दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए संस्थान को देश और दुनिया से 100 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से हमने 50 शोध पत्रों को प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित किया है। सभी की थीम सिक्योरिटी है। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को इसी कांफ्रेंस का एक दिन का सत्र डाॅ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा में आयोजित होगा। वहां के विवि से संस्थान ने करार किया है।


सम्मेलन में देश और विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक व शोधकर्ता क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्क सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग जैसे अत्याधुनिक विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत करेंगे। पूरा सम्मेलन विश्व-प्रसिद्ध प्रकाशन समूह स्प्रिंगर की ओर से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed