फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Experience of Anand and Aishwarya on the Ganges edge

गंगा किनारे ‘आनंद’ और ‘ऐश्वर्य’ का अनुभव

Mon, 16 Oct 2017 01:17 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Experience of Anand and Aishwarya on the Ganges edge
गंगा नदी और परमट से महज एक किलोमीटर दूर सिविल लाइंस में बना है आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेंट
एक ऐसा अपार्टमेन्ट जहां का वातावरण रहनेवालों को आनंद के साथ वैभव का अनुभव कराता है। अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति ‘अपार्टमेन्ट की दुनिया’ में आज हम आपको ले जा रहे हैं आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट में। कानपुर के उत्तर में गंगा नदी और आनंदेश्वर परमट मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी पर शांत माहौल में स्थित आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट में 99 थ्री बीएचके फ्लैट हैं। आर्थिक, मानसिक और आस्था की समानता यहां के वातावरण को सौहार्दपूर्ण बनाती है। इस अपार्टमेन्ट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां के फ्लैट में रहने वाले लोग एक परिवार की तरह रहते हैं साथ ही समाज सेवा के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अपार्टमेन्ट में दीपावली की विशेष तैयारियां चल रही हैं। इस दिवाली हर एक घर से पुराने कपड़े इकट्ठा करके सोसाइटी कार्यालय में जमा कराये जा रहे हैं। इन सभी कपड़ों को धुलने और प्रेस करने के बाद गरीबों में बाटा जाएगा। ऐसा यहां पहली बार नहीं हो रहा। ये हर साल होता है। 
विज्ञापन

 

अपार्टमेन्ट का एक फ्लैट देवी मां का घर

Experience of Anand and Aishwarya on the Ganges edge
एक फ्लैट देवी मां का है इसमें मां का मंदिर बनवाया गया है।
यूं तो आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट में 100 फ्लैट बने हैं लेकिन 99 फ्लैट ही लोगों ने खरीदे हैं। एक फ्लैट देवी मां का है। इस फ्लैट में मंदिर बनाया गया है। जिसमें नियमित रूप से सत्संग और भजन कार्यक्रम होते हैं। मंदिर में प्रभु राम और भगवान शिव अपने परिवार के साथ विराजमान हैं। आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन के संरक्षक अनुराग कपूर ने बताया कि अपार्टमेन्ट सुरक्षा के लिहाज से सबसे अच्छा है। डीआईजी आवास मार्ग पर स्थित होने की वजह से यहां अक्सर पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहती हैं। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि यहां अधिकतर परिवार डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेन्ट (सीए), एडवोकेट, टीचर, प्रोफेसर, राजनेता, व्यापारी और सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। सोसाइटी के संरक्षक एमएन सिंह के अनुसार अपार्टमेन्ट में राष्ट्र्ीय पर्व-26 जनवरी, 15 अगस्त, धार्मिक पर्व- होली दिवाली, करवाचौथ, दशहरा सभी मिलजुलकर मनाते हैं। कोषाध्यक्ष मुन्नालाल गुप्ता ने बताया कि एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना, सभी की सुविधाओं का ध्यान रखना यहां के सभी लोगों के रग-रग में बसा है। मलय गुप्ता ने बताया कि दीपावली त्योहार नजदीक है। सभी लोग एक साथ इस त्योहार को धूमधाम से मनाएंगे। अपार्टमेन्ट के बाहर सभी परिवार एकत्र होते हैं और सामूहिक आतिशबाजी करते हैं। संजय निगम ने बताया कि अपार्टमेन्ट में रहने वाले लोगों के बीच सामंजस्य इतना अच्छा है कि कभी किसी को कोई समस्या नहीं होती। वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि अपार्टमेन्ट के पीछे की तरफ एक बचपन पार्क बनाया गया है। स्कूल से आते ही बच्चे पार्क में खेलने चले जाते हैं। प्रत्येक रविवार को यहां विशेष कार्यक्रम होते हैं जिसमें बच्चों के साथ-साथ बड़े भी भाग लेते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपार्टमेन्ट में रह रहे कुछ खास लोग

Experience of Anand and Aishwarya on the Ganges edge
सुभाष कपूर, डॉ. सैरभ गुप्ता
कानपुर के जिला जज रह चुके सुभाष चंद्र अग्रवाल आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट में ही रह रहे हैं। साथ ही नवल किशोर एंड संस ज्वैलर्स के मालिक कामता प्रसाद गर्ग, शहर के मशहूर ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ गुप्ता भी यहीं अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। एमडी मेडिसिन डॉ. राहुल कपूर ने बताया कि साल 2008 में अपार्टमेंट में लोग रहने आये थे। तब से लेकर आजतक यहां कभी ऐसा नहीं लगा कि हम अलग-अलग घरों में रहते हैं। आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट 99 परिवारों का एक घर है। 

 
विज्ञापन

अपार्टमेन्ट के लोगों के अपने विचार...

Experience of Anand and Aishwarya on the Ganges edge
अपार्टमेंट के लोग समाजसेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं
साल में एक बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपार्टमेन्ट में रहने वाले सभी परिवारों के सदस्य एक जुट होकर जुलूस निकालते हैं। ये जुलूस सिविल लाइंस के सभी गली मोहल्लों से होता हुआ अपार्टमेन्ट में आकर समाप्त होता है। इसके बाद बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। --------- दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष-आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन

आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट गोमुखी है। बाहर से देखने में ये छोटा लगेगा लेकिन अंदर बहुत बड़ा स्पेस है। इस अपार्टमेन्ट में हर एक चीज यहां तक कि पार्क, मंदिर और स्टोर रूम भी वास्तु को ध्यान में रखकर बनवाये गए हैं। इसी वजह से ये रिहायश के लिए बहुत अच्छा है। -------- अनुराग कपूर, संरक्षक-आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन एवं वास्तु विशेषज्ञ  

अपार्टमेन्ट के लोग समाजसेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन दिनों पुराने कपड़े और सामना इकट्ठा किए जा रहे हैं। एक ट्रक में सारा सामान भरकर वृद्धाश्रम, अनाथालय तक पहुंचाया जाएगा।-----संजय मेहरोत्रा, सचिव- आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन 

हमारा अपार्टमेन्ट गंगा नदी के नजदीक पर ही स्थित है चारों ओर हरियाली और शांत वातावरण होने की वजह से हम सभी का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। हम सभी मिलजुलकर रहते हैं यहां हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। -------------- डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, संरक्षक-आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन, पूर्व प्रिंसिपल वीएसएसडी कॉलेज  

हमारा अपार्टमेन्ट केवल अपार्टमेन्ट नहीं बल्कि एक बड़ा परिवार है। सभी संयुक्त परिवार की तरह रहते हैं। साल में दो बार नवरात्र के मौके पर विशाल भंडारा आयोजित होता है जिसमें गरीबों को भोजन कराया जाता है।----------- संजय मेहरोत्रा, सचिव-आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन 

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed