{"_id":"619403eee5393a270814d7e2","slug":"expected-to-be-operational-by-january-akbarpur-news-knp664401434","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी तक सरैनी पुल के चालू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी तक सरैनी पुल के चालू होने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। बीहड़ पट्टी के खोजा रामपुर गांव में यमुना नदी के ऊपर जालौन जिले को जोड़ने वाले यमुना नदी में निर्माणाधीन सरैनी पुल का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। अभी तक 32 पिलर बनाए जा चुके हैं, जबकि दो पिलरों पर जल्द काम शुरू होगा। इसके बनने से जहां जाम से छुटकारा मिलेगा वहीं 24 गांवों के ग्रामीणों को 40 किमी का चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा।
ज्ञात हो कि अभी बेहमई, खोजारामपुर, पिटाकरपुर, बकसौंधी, भाल, दमनपुर, डौंडियापुर, जैसलपुर और महदेवा, गौरी रतनपुर बांगर सहित 24 गांव के लोग जालौन जाने के लिए भोगनीपुर और औरेया के रास्ते होकर जाते हैं। ऐसे में इन्हें 40 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इस पुल के बनने से 24 गांवों के पांच हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। अभी तक 34 पिलरों में से 32 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। दिसंबर तक दो और पिलरों का काम खत्म हो जाएगा। सोमवार रात पिलर के ऊपर स्लैब ढाली गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि इसी वर्ष दिसंबर में पुल का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुल का लोकार्पण कराने की तैयारी है।
बसपा प्रमुख मायावती ने किया था शिलान्यास
यमुना नदी पर पुल को बसपा शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास किया था। इसे दो वर्ष में पूरा होना था, लेकिन बजट के अभाव में यह पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
----
पांच करोड़ का भेजा गया रिवाइज एस्टीमेट
उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता शशांक कुमार ने बताया कि पुल के काम के लिए पांच करोड़ रुपये का रिवाइज एस्टिमेट भेजा गया है। शासन में एस्टिमेट की जांच करने के बाद बजट जारी होगा।
एक नजर पुल निर्माण पर
-स्वीकृति: 2009
-लागत: 66.03 करोड़
-लंबाई: 1000 मीटर
- फरवरी 2010 में शुरू हुआ था पुल का निर्माण कार्य
- मार्च 2021 तक पुल का काम किया जाना था पूरा
- वर्तमान से 80 फीसदी हो चुका है पुल का निर्माण
- 34 पिलरों के ऊपर बनाया जा रहा है सरैनी पुल
यमुना नदी के ऊपर बन रहे पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक इसे पूरा होने की उम्मीद है। जनवरी तक लोकार्पण किया जाएगा। -राकेश सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम।