{"_id":"95cb4d7182b54ce7f24f59636e85562a","slug":"exit-after-reading-news-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर पढ़ने के बाद ही निकलें घर से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर पढ़ने के बाद ही निकलें घर से
अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 02 Sep 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि बुधवार को आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो यह खबर पढ़कर ही निकलें। श्रम कानून में किए जा रहे संशोधन वापस लेने, रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के विरोध सहित दर्जन भर से अधिक मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं औद्योगिक फेडरेशनों के आह्वान पर श्रमिक, कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
इस वजह से शहर और आसपास के कस्बों में जाने के लिए कहीं भी आपको आटो, टेंपो, सिटी बस और रोडवेज की बसें नहीं मिलेंगी। हां, कहीं कहीं ई-रिक्शा जरूर मिल सकते हैं। बहुत जरूरी हो तो अपने ही वाहन से घर से निकलें।
रेलवे ट्रैक, औद्योगिक क्षेत्रों पनकी, फजलगंज, जाजमऊ के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में श्रमिक संगठन रास्ता जाम कर सकते हैं। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सोमवार को विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह गेट मीटिंग, हुंकार सभा, बैठक, जुलूस, पैदल मार्च निकालकर समर्थन जुटाया।
विज्ञापन
श्रमिक संगठनों के आंदोलन को देखते हुए शहर के 22 स्थानों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। जिला और पुलिस प्रशासन ने जो सूची तैयार की है, उसके मुताबिक विजय नगर चौराहा, जेके जूट मिल कंपाउंड, श्रमायुक्त दफ्तर, श्रमिक कालोनी शास्त्री नगर, जूही, बाबूपुरवा, दादा नगर, गोविंद नगर, सेंट्रल रेलवे स्टेशन, किदवई नगर चौराहा, झकरकटी रोडवेज बस स्टेशन, अर्मापुर, चुन्नीगंज, रावतपुर, बड़ा चौराहा और नरौना चौराहा सहित अन्य स्थानों का नाम है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि सभी एसपी को अपने क्षेत्र में नजर रखने और मातहतों से अपडेट लेने को कहा गया है। सभी सीओ सर्किल में मोबाइल रहेंगे। अतिरिक्त एक कंपनी पीएसी, क्यूआरटी, जेब्रा पुलिस, संवेदनशील स्थानों पर रहेगी।