{"_id":"5d73e8388ebc3e0175539fc6","slug":"exhibition-on-ganga-will-be-organized-on-the-arrival-of-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आगमन पर लगेगी प्रदर्शनी, सभी पांच राज्यों में गंगा की स्थिति को दर्शाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आगमन पर लगेगी प्रदर्शनी, सभी पांच राज्यों में गंगा की स्थिति को दर्शाया जाएगा
Sat, 07 Sep 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर गंगा नेशनल काउंसिल की महानगर में होने वाली बैठक के दौरान चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में कानपुर की गंगा के साथ सभी पांच राज्यों में गंगा की स्थिति को दर्शाया जाएगा।
नमामि गंगे और केंद्र सरकार इस दिशा में अभी तक क्या-क्या कर चुकी है, इसकी जानकारी भी लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह कानपुर की औद्योगिक स्थिति को दर्शाने के लिए जिला प्रशासन और उद्योग विभाग की तरफ से भी एक प्रदर्शनी लगाने की योजना पर विचार हुआ है।

गंगा काउंसिल के चेयरमैन हैं पीएम मोदी
शुक्रवार की देर शाम नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ. प्रवीन ने कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कमिश्नर से इस महीने के आखिरी सप्ताह में प्रधानमंत्री की महानगर यात्रा के संबंध चर्चा की। इस मौके पर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत भी मौजूद रहे।
नेशनल गंगा काउंसिल की महानगर में गंगा नदी को लेकर होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस काउंसिल में देश के 11 राज्यों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री काउंसिल के चेयरमैन और राज्यों के मुख्यमंत्री इस काउंसिल के सदस्य हैं।
इसके अलावा नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के राज्य स्तरीय विभागों के प्रमुख सचिव काउंसिल में अपने-अपने राज्य की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभाते हैं। लंबे समय से इस काउंसिल की एक साथ बैठक नहीं हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक के लिए कानपुर को सबसे बेहतर स्थान बताया है। यही वजह है कि यहां पर तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं।