{"_id":"5bed18fcbdec22694900810f","slug":"exhibition-in-kanpur-csa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी डिफेंस एक्सपो के ये खास उत्पाद आपको हैरत में डाल देंगे, जानिए इनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डिफेंस एक्सपो के ये खास उत्पाद आपको हैरत में डाल देंगे, जानिए इनके बारे में
Thu, 15 Nov 2018 10:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:18 PM IST
सार
- रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला, कर्नाटक की ओर से विकसित मिल्क टेस्टिंग किट लोगों के लिए उपलब्ध
- एक्सपो में सुरक्षा बलों की जरूरत वाले विशेष उत्पादों के 150 से अधिक स्टाल बने लोगों के आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
1 of 5
मिल्क टेस्ट किट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दूध में मिलावट की आशंका से परेशान लोगों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला (डीएफआरएल), कर्नाटक की ओर से तैयार की गई दूध में मिलावट पहचानने की किट आम लोगों के लिए भी उपलब्ध है। बुधवार को कानपुर के सीएसए में लगे यूपी डिफेंस एक्सपो में संस्थान के स्टॉल पर प्रदर्शित इस किट के लिए लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
2 of 5
सीएसए में लगी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
विशेष रूप से सेना के लिए तैयार किए गए खाने योग्य कटोरी और चम्मच, विशेष स्थिति में जवानों के लिए तैयार रेडी टू ईट (पहले से तैयार) खाद्य पदार्थों के प्रति भी लोगों का आकर्षण दिखा। एक्सपो में करीब 150 से अधिक रक्षा उत्पाद से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। संस्थान के वैज्ञानिक (डी) डॉ. देव कुमार यादव ने बताया कि यह टेस्टिंग किट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध है। एक हजार रुपये कीमत वाली इस किट से दूध में अलग-अलग तरह की मिलावट की 50 बार जांच की जा सकती है।
3 of 5
विस्फोटक का पता लगाकर नष्ट करेगा दक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्फोटक का पता लगाकर नष्ट करेगा दक्ष
जमीन के नीचे, बैग में या फिर कहीं छुपाकर रखे गए विस्फोटक को नष्ट करने के लिए सुरक्षा बलों को अपनी जाम जोखिम में नहीं डालनी होगी। डीआरडीओ, पुणे की ओर से विकसित रिमोट चालित वाहन दक्ष न केवल इनकी तलाश करने, बल्कि इन्हें नष्ट करने में भी सक्षम है। यह 20 किलो तक वजन उठाने और तीन मीटर गहराई तक छुपे विस्फोटक का पता चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अग्निकांड में राहत कार्यों में मददगार सूट
- फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड में राहत कार्यों में मददगार सूट
सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड इंवायरनमेंट सेफ्टी, दिल्ली की ओर से आग से बचाव और राहत कार्यों में मददगार सूट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। एलम्युनाइज्ड फायर प्रॉक्सिमिटी नामक इस सूट को पहनकर आग से बचाव का कार्य बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
एंटी माइन बूट
- फोटो : अमर उजाला
एंटी माइन बूट
दुश्मनों की ओर से जमीन में बिछाई गई माइन्स (विस्फोटक) पर पैर पड़ने के बावजूद सुरक्षा बलों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। डीएमएसआरडीई, कानपुर की ओर से विकसित किए गए एंटी माइन बूट को देखने वालों की खासी तादात रही। करीब सवा-सवा किलो के इन जूतों के बारे में लोगों ने खूब जानकारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।