फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exclusive: Metro Rail coaches ready, will come from Gujarat next week, trial will be held in November

एक्सक्लूसिव: मेट्रो रेल के कोच तैयार, अगले सप्ताह गुजरात से आएंगे, नवंबर में होगा ट्रायल

Fri, 17 Sep 2021 11:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Sep 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: Metro Rail coaches ready, will come from Gujarat next week, trial will be held in November
कानपुर में तैयार मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
कानपुर मेट्रो ट्रेन अगले हफ्ते सांवली गुजरात से यहां आ जाएगी। ट्रेन के तीन कोचों को अलग-अलग ट्रेलरों से सड़क मार्ग द्वारा लाया जाएगा। पॉलिटेक्निक में बने डिपो में इनको सुसज्जित कर नवंबर की शुरुआत में मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जनवरी से आईआईटी से मोतीझील के बीच मेट्रो दौड़ने लगेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) सांवली के कारखाने में मेट्रो ट्रेन के कोच तैयार करा रहा है। एक कोच 23 मीटर लंबा है। इस प्रकार पहली ट्रेन 69 मीटर लंबी होगी। अधिकारियों के अनुसार मेट्रो रेल के तीन अत्याधुनिक कोच तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


आगे और पीछे वाले कोच में इंजन भी होगा। तीनों कोच अंदर से एक-दूसरे से जुड़े होंगे। कोच में एनाउंसेंट की साथ ही इमरजेंसी बटन भी होगा। आपात काल में इस बटन को दबाकर ट्रेन चालक को समस्या बता सकते हैं। चालक कंट्रोल रूम को सूचना देगा, ताकि अगले स्टेशन पर उचित व्यवस्था की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, लखनऊ से ज्यादा आधुनिक है कानपुर मेट्रो रेल
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के अनुसार कानपुर मेट्रो रेल दिल्ली और लखनऊ मेट्रो से ज्यादा आधुनिक होगी। यहां की मेट्रो ट्रेन में सुविधाएं ज्यादा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed