{"_id":"69eabbd8e87cdb15dc02135a","slug":"exclusion-of-pda-from-womens-reservation-is-an-injustice-shyam-lal-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1499973-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण में पीडीए की अनदेखी अन्याय : श्याम लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण में पीडीए की अनदेखी अन्याय : श्याम लाल
विज्ञापन
कानपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण में पीडीए वर्ग की अनदेखी बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ अब अपवाद नहीं बल्कि एक सुनियोजित नीति बन चुकी है। लोकतंत्र को दबाने के लिए सत्ता पक्ष संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहा है और असहमति की आवाजों को कुचला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक उपेक्षा पीडीए वर्ग की हो रही है जिसे नौकरियों, शिक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लगातार हाशिए पर धकेला जा रहा है। यह केवल उपेक्षा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के खिलाफ साजिश है। वे गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर आए थे।
गंगापुल पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान, महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, शैलेंद्र यादव मिंटू, शबाब अबरार, आनंद शुक्ला, शादाब आलम, दीपक खोटे, सुधांशु मिश्रा और ऋषि पाल मौजूद रहे।