{"_id":"6aa9664f5add3259840c6e14","slug":"excise-team-attacked-while-raiding-for-illicit-liquor-4-constables-injured-fir-against-15-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, 4 सिपाही घायल, पांच नामजद सहित 15 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, 4 सिपाही घायल, पांच नामजद सहित 15 के खिलाफ प्राथमिकी
Tue, 15 Sep 2026 09:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। हमले में चार सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही का सिर फट गया, नाजुक हालत देख उसे प्रयागराज रेफर किया। ये वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलौरा से गढ़ीवा मार्ग पर हुई। आबकारी निरीक्षक ने पांच नामजद समेत 15 लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी भाग निकले।
कर्वी प्रथम क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम वह सिपाही रोहित गहलोत, शमशेर अली, धर्मेंद्र राजपूत, महिला सिपाही सुमित्रा देवी, लालचंद्र सरोज, दीपक कुमार यादव, शिव सागर व सागर के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि मनोज कुमार गुप्ता के प्लॉट के बगल में विजय निषाद, पुरुषोत्तम उर्फ राजा, जानकी निषाद, सुक्खू निषाद, देशराज निषाद कच्ची शराब बनाकर बेच रहे हैं।
टीम ने घेराबंदी की तो पांचों के अलावा करीब 10 लोग और आ गए और हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में सिपाही सागर का सिर फट गया जबकि शिव सागर, लालचंद्र सरोज और दीपक के हाथ, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सागर की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि पांच नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, पिटाई, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के घरों पर छापा मारी की गई लेकिन सभी भाग निकले। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।