{"_id":"5d4c202a8ebc3e6d007e08f3","slug":"excavation-started-again-towards-president-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति निवास की तरफ फिर शुरू हुई खुदाई, बरसात से पहले रोक दिया गया था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति निवास की तरफ फिर शुरू हुई खुदाई, बरसात से पहले रोक दिया गया था काम
Thu, 08 Aug 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निवास की तरफ गहरी सीवर लाइन बिछाने के लिए फिर से खुदाई शुरू कर दी है। इससे वहां दिनभर धूल उड़ती रही। मौके पर मानक के अनुरूप बैरिकेडिंग न करने से हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
नमामि गंगे परियोजना के तहत जीटी रोड के कल्याणपुर सब्जी मंडी मोड़ से शुभ संस्कार गेस्ट हाउस, दयानंद विहार में राष्ट्रपति निवास के पास से होते हुए इसी मोहल्ले में स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन तक गहरी सीवर लाइन बिछाई जा रही है।
ठेकेदार ने जून तक कल्याणपुर मोड़ से त्रिभुवन पैलेस तक चमाचम सड़क खोदकर गहरी सीवर लाइन बिछाई, पर बरसात की वजह से काम बंद हो गया था। ठेकेदार ने अब वहां से करीब 300 मीटर आगे शुभ संस्कार गेस्ट हाउस तक गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इकाई के अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि दयानंद विहार स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन तक गहरी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। वहां से गंदा पानी बनियापुरवा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जाएगा। यह कार्य 4-5 दिन में पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।