फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Example-based answers in sociology will help you score better in the exam.

Kanpur News: समाजशास्त्र में उदाहरण आधारित उत्तर परीक्षा में दिलाएंगे बेहतर अंक

Wed, 18 Feb 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Example-based answers in sociology will help you score better in the exam.
कानपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र परीक्षा में छात्रों को उत्तर क्रमबद्ध, स्पष्ट और व्यवस्थित ढंग से लिखने चाहिए। अवधारणाओं की स्पष्ट समझ और उदाहरण आधारित उत्तर छात्रों को बेहतर अंक दिलाएंगे। यह बातें नरवल स्थित भास्करानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और समाजशास्त्र विषय के प्रवक्ता लाल सिंह राजपूत ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कम समय में नियमित अभ्यास, सही उत्तर लेखन शैली और समय प्रबंधन से छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान कोई भी प्रश्न न छोड़ें और उत्तर पुस्तिका में पुस्तकों व कथनों के लेखकों का नाम स्पष्ट रूप से लिखकर अंडरलाइन करें, इससे परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि बहुविकल्पीय प्रश्नों की तैयारी पर विशेष ध्यान दें। उत्तर सुंदर व स्पष्ट लिखावट में दे जिससे वे आसानी से समझे जा सकें। पढ़ाई के दौरान आलस महसूस होने पर चाय या कॉफी के बजाय फलों का जूस या सूप लेना अधिक लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका रखें ध्यान

1 उत्तर क्रमबद्ध, बिंदुवार और स्पष्ट भाषा में लिखें।
2 महत्वपूर्ण परिभाषाओं, कथनों व लेखकों के नाम अंडरलाइन करें।
3 सभी प्रश्नों का उत्तर लिखने का प्रयास करें, कोई प्रश्न न छोड़ें।
4 बहुविकल्पीय प्रश्नों और प्रमुख टॉपिक्स का नियमित अभ्यास करें।
5 समय प्रबंधन के साथ साफ और सुंदर लिखावट पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed