फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ex-servicemen rallied after former MP accused of indecency, raising slogans in tehsil

Kanpur News: पूर्व सांसद पर अभद्रता का आरोप लगा लामबंद हुए पूर्व सैनिक, तहसील में की नारेबाजी

Sat, 10 Oct 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen rallied after former MP accused of indecency, raising slogans in tehsil
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में शुक्रवार को साथी गार्ड पर कार्रवाई को एकतरफा बताकर पूर्व सैनिकों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पूर्व सांसद पर अभद्रता का आरोप लगाया और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एक ज्ञापन तहसीलदार पवन कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार को पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी की गार्ड से नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद हंगामा हो गया था। पूर्व सांसद ने गार्ड और उसकी पत्नी पर अभद्रता का आरोप लगाया था और कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी गार्ड दिनेश कुमार को 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी गार्ड पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की। इधर, साथी गार्ड पर एकतरफा कार्रवाई पर रोष जताकर पूर्व सैनिक लामबंद हो गए। शुक्रवार को पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप पाल की अगुवाई में पूर्व सैनिक तहसील परिसर में एकत्र हुए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने जमकर नारेबाजी की। कहा यह अपमान है और इसे पूर्व सैनिक कतई नहीं सहेंगे। अध्यक्ष ने कहा साथी गार्ड व उसकी पत्नी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एकतरफा है। जबकि साथी गार्ड की पत्नी के साथ भी पूर्व सांसद ने अभद्रता की थी। इसका प्रार्थना पत्र थाने में उसी दिन दिया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि घटना के बाद से लगातार साथी गार्ड को थाने में देर रात तक बैठाया जा रहा है। मांग रखी कि मेडिकल कॉलेज में घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की जाए। अन्यथा कि स्थिति में तहसील में ताला डालने का काम किया जाएगा। करीब एक घंटे तक पूर्व सैनिकों ने नारेबाजी की। इसके बाद मांगों का ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
बयान.....
पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - पवन कुमार, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed