फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ex Pradhan murdered with bricks, bloodied body found under cot, three suspects in custody

Hardoi Murder: पूर्व प्रधान की ईंटों से कूचकर हत्या, चारपाई के नीचे मिला रक्तरंजित शव, तीन संदिग्ध हिरासत में

Sun, 28 May 2023 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 02:15 PM IST
सार

Hardoi Crime: रविवार को कल्याणी नदी के किनारे मुर्गा फार्म पर चारपाई के नीचे पूर्व प्रधान का शव मिला है। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। आशंका और शक पर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Ex Pradhan murdered with bricks, bloodied body found under cot, three suspects in custody
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में करवा के पूर्व प्रधान की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात वह करवा पूरनमऊ रोड पर कल्याणी नदी के निकट मुर्गा फार्म की रखवाली करने गए थे। देर रात उनकी हत्या कर दी गई। रविवार को उनका शव चारपाई के नीचे मिला।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करवा निवासी पूर्व प्रधान रामआसरे (55) रोज की भांति शनिवार को खाना खाने के बाद घर से कल्याणी नदी के निकट दुकान और मुर्गा फार्म पर गए थे। रात को अज्ञात हमलावरों ने ईंट से सर कूचकर हत्या कर दी। रविवार सुबह खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने फोर्स के साथ घटनास्थल पर निरीक्षण किया। मौके पर एक समूची व एक आधी ईंट खून से सनी मिली है। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
सभी परिजनों से रंजिश और हत्या के सभी पहलुओं पर जानकारी के साथ ही जांच-पड़ताल में की जा रही है। परिजनों की आशंका और शक पर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। अभी पूछताछ की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed