फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ex-inspector misdeed with teenager, police got this audio

कानपुर: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर ने फोन पर कबूला अपना पाप, पुलिस के हाथ लगा ये ऑडियो

Sat, 14 Aug 2021 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Aug 2021 05:46 PM IST
सार

पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी का चकेरी में एक मकान है। यहां पर किराये पर एक परिवार रहता है। रविवार को दिनेश घर पर आया था। रात में जब किरायेदार की 13 वर्षीय बेटी उसके कमरे में टीवी देख रही थी तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने उसको आरोपी के चुंगल से छुड़वाया था।

विज्ञापन
Ex-inspector misdeed with teenager, police got this audio
दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फंसे रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के मोबाइल से एक ऑडियो पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें वह पीड़िता के पिता से कबूल रहा है कि उससे गलती हो गई और वह बेहद शर्मिंदा है। पुलिस ने ऑडियो को केस डायरी का हिस्सा बनाया है और आने वाले समय में यह कबूलनामा आरोपी के खिलाफ बड़ा सबूत साबित हो सकता है।

विज्ञापन


चकेरी पुलिस ने वारदात की जानकारी होने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपित रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। पुलिस को दिनेश त्रिपाठी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। जब इसकी जांच की गई तो एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। दावा है कि यह ऑडियो रिकॉर्डिंग दुष्कर्म पीड़िता के पिता और आरोपी के बीच की है। यह बातचीत उस समय की है, जिस समय पीड़िता का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा था। इस बीच आरोपी ने उससे बातचीत की।
विज्ञापन


बताते चलें कि पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी का चकेरी में एक मकान है। यहां पर किराये पर एक परिवार रहता है। रविवार को दिनेश घर पर आया था। रात में जब किरायेदार की 13 वर्षीय बेटी उसके कमरे में टीवी देख रही थी तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने उसको आरोपी के चुंगल से छुड़वाया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed