फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Everything from the gas stove to the bed in Dinu's friend Anup's house was confiscated

Kanpur News: दीनू के साथी अनूप के घर के गैस चूल्हे से लेकर बेड तक सब कुर्क

Tue, 19 Aug 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Everything from the gas stove to the bed in Dinu's friend Anup's house was confiscated
कुर्की के बाद निकाला गया सामान। - फोटो : वीडियो ग्रैब
कानपुर। सोनभद्र जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के फरार चल रहे साथियों पर पुलिस ने कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार की तरह ही सोमवार को भी सीसामऊ में दर्ज मामले के वांछित के घर की कुर्की की गई। नवाबगंज पुलिस ने दीनू के साथी अनूप शुक्ला के जागेश्वर मंदिर के सामने बने घर में रखी गृहस्थी को कुर्क कर लिया। कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले गैस चुल्हा से लेकर बेड तक सब कुर्क कर लिया। इससे दो दिन पहले पुलिस ने उसके घर पर कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को पुलिस कर्मी दो लोडर के साथ उसके घर पहुंचे और घर में रखे हर छोटे बड़े सामान को बाहर निकलवा कर गाड़ियों में लदवाया। बाद में इस सामान को नवाबगंज थाने के मालखाने में जमा कराया गया। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई की गई है। अनूप शुक्ला का नाम सीसामऊ थाने में दर्ज एक रिपोर्ट की विवेचना के दौरान सामने आया था। यह रिपोर्ट पीरोड निवासी अभिषेक मिश्रा ने दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया था कि दीनू उपाध्याय, उसके साथी रवि पांडेय, दीपक जादौन, नीरज दुबे, अतुल अग्निहोत्री, जनार्दन पांडेय और रामचंदर व अन्य ने उसे पैतृक मकान बेचने के बदले दस लाख का कमीशन मांग रहे थे। दो लाख रुपये दे भी दिए थे, इसके बाद और मांग कर धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed