फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Every tenth house has pets, no one has a license

Kanpur News: हर दसवें घर में पालतू जानवर, लाइसेंस किसी के पास नहीं

Mon, 04 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Every tenth house has pets, no one has a license
कानपुर देहात। जिले में पालतू जानवर रखने का शौक बहुत लोगों को है, लेकिन खुद के साथ दूसरों की स्वास्थ्य सुरक्षा और नियमों की फिक्र कोई नहीं रखता है। हालात ये हैं कि जिले में हर दसवें घर में पालतू जानवर हैं। अलबत्ता लाइसेंस किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

जिले में 13 नगर निकाय हैं। जबकि 618 ग्राम पंचायतें हैं। करीब 3.53 लाख घर हैं। जानकारों का कहना है हर दसवें घर में पालतू जानवर रखने का औसत है। इस प्रकार करीब 35 हजार पालतू जानवर घरों में हैं। अधिकांश लोग पालतू जानवर में कुत्ता पालना अधिक पसंद करते हैं। इसमें विभिन्न नस्लों के कुत्ते में कुछ अधिक आक्रामक होते हैं। इसके साथ ही अब बिल्ली और खरगोश पालने का चलन भी बढ़ा है। अब कई तरह की नस्ल की बिल्लियां लोग पाल रहे हैं। पालतू जानवर रखने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके लिए नियम बना है। हालांकि जिले में पालतू जानवर रखने का लाइसेंस लेना किसी ने जरूरी नहीं समझा है। शौक में पाले गए ये जानवर रेबीज के संवाहक हैं। इनके काटने या फिर पंजे मारने से रेबीज वायरस का संक्रमण होता है। यह जानलेवा है। अकबरपुर के अशोक नगर में अजीम को पालतू बिल्ली ने काटा और पंजा मार दिया था। 26 नवंबर को अजीम की मौत हो गई थी। जबकि दो दिन बाद उसके पिता इम्जियाजुद्दीन ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

----
बयान-
पालतू जानवर लोग शौक या फिर कई बार चोर आदि से सुरक्षा को लेकर घरों में रखते हैं। तीन माह की आयु में पालतू जानवर का रेबीज का टीका लगना चाहिए। यदि इस आयु में पालतू जानवर को टीका नहीं लग सका तो तत्काल टीका लगवा लेना चाहिए। इससे पालतू जानवर के काटने या फिर पंजा मारने की स्थित में रेबीज संक्रमण का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुबोध कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कानपुर देहात
----
नगर निकायों की ओर से पालतू जानवरों रखने के लिए लाइसेंस जारी करने का नियम है। लेकिन किसी ने आवेदन नहीं किया है तो अभी तक किसी निकाय में कोई लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। जबकि नगरीय क्षेत्र में काफी लोग शौकिया पालतू जानवर रखे हैं। लाइसेंस न लेने से पालतू जानवरों को रेबीज का टीका भी नहीं लगा है। जल्द ही इसके लिए प्रयास शुरू किया जाएगा। पालतू जानवर रखने वाले परिवारों को चिन्हित कराकर प्रक्रिया के तहत लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

-अजय कुमार, नोडल ईओ कानपुर देहात
---
लाइसेंस के लिए रेबीज टीका लगना जरूरी
पालतू जानवर को बिना रेबीज टीका लगे लाइसेंस जारी नहीं हो सकता है। यह नियम है। इधर लाइसेंस प्राधिकरण (निकाय या ब्लॉक) संजीदा नहीं हैं। टोका टाकी या नोटिस आदि नहीं मिलने से लोग घरों में पालतू जानवर रखे हैं। अफसरों की यहीं बेपरवाही और पालतू जानवर रखने वाले लोगों के सतर्क नहीं होने से रेबीज संक्रमण का खतरा बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed