फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even if the head is cut, they will not be able to give Kashmir...

Kanpur News: शीश भले ही कट जाए, ये कश्मीर नहीं दे पाएंगे...

Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Even if the head is cut, they will not be able to give Kashmir...
कानपुर देहात। रामलीला समिति द्वारा लंकापुरी मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य, वीररस के कवियों ने रात भर समां बांधे रखा। चित्तौड़गढ़ से आई कवित्री सुमित्रा सरल ने सरस्वती वंदना गाकर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में अयोध्या से आए कवि अभय निर्भीक ने शीश भले कट जाए, कश्मीर नहीं दे पाएं... ये कश्मीर हमारा है वीररस की कविता पढ़कर जमकर वाहवाही लूटी और लोगों में देशभक्ति का माहौल बनाया। इसके अलावा आयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर कविता पाठ के माध्यम से कहा कि राम हमारे आदर्श हैं, जीवन की परिभाषा है। इस पर पंडाल में जयश्रीराम की गूंज होने लगी। कवि शशिकांत यादव ने दिवाली पर एक दिया उन वीर सपूतों को के लिए जलाना है...देश के लिए मर मिट जाना हैं...
विज्ञापन

वहीं प्रख्यात कवि शंभू शिखर हास्य व्यंग के माध्यम से गुदगुदाया। शंभू शिखर ने कविता पढ़नी शुरू की तो लोग जमकर तालियांं बजाकर कवियों का उत्साह वर्धन किया। हास्य कवि राधेश्याम भारती ने मंहगाई पर व्यंग करते हुए पैसे का खेल देखो कोई बाजार में नवरत्न तेल बेच रहा है पढ़कर गुदगुदाया। संचालन कवि शशिकांत यादव ने किया। इसके अलावा बाराबंकी से आए कवि प्रयांशू गजेंद्र, अमित शर्मा दिल्ली, ने भी एक से बढ़कर एक कविता पढ़ी। इससे पहले कवियों व अतिथियों का रामलीला समिति ने सम्मान किया। कवि सम्मेलन में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, जितेंद्र सिंह गुड्डन, रामलीला समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन महेंद्र कटियार, विमलेश सविता, श्याम आमेर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed