फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even after the increase in Sensex, slight improvement in the shares of eight companies of Kanpur

सेंसेक्स में बढ़ोतरी के बाद भी कानपुर की आठ कंपनियों के शेयरों में मामूली सुधार

Sat, 14 Mar 2020 12:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Mar 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Even after the increase in Sensex, slight improvement in the shares of eight companies of Kanpur
सेंसेक्स - फोटो : अमर उजाला
शेयर बाजार में गुरुवार को आए भूचाल के बाद शुक्रवार की शाम तक कानपुर की आठ कंपनियों के शेयरों में मामूली सुधार देखने को मिला। जेके सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 55 रुपये तक चढ़ा, लेकिन तमाम कंपनियों की हालत जस की तस रही। हालांकि जिनके शेयरों में सुधार हुआ वो इतना नहीं था कि कंपनियां चिंतामुक्त हो सकें।     
विज्ञापन


इसी तरह सेंसेक्स में बढ़ोतरी के बाद भी निवेशकों को बहुत अधिक राहत नहीं मिली। शहर में सैकड़ों लोगों की नजरें दिन भर टीवी स्क्रीन पर सेंसेक्स के उतार चढ़ाव पर टिकी रहीं। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार की सुबह सांसें रोकने वाली थी।
विज्ञापन


गुरुवार को सेंसेक्स 32,778 के स्तर पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को सुबह के कारोबार के दौरान इसमें 3,389 अंकों की और गिरावट हो गई। सेंसेक्स 29,388 अंक पर पहुंचा तो शेयरों की कीमत में लगातार जारी गिरावट को रोकने के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई तो तमाम उतार चढ़ाव के साथ शाम तक सेंसेक्स में 1920 अंकों की वृद्धि दर्ज हुई। इससे कई कंपनियों के निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली। बता दें कि शेयर बाजार के इस उतार चढ़ाव से शहर में 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इनमें से हजारों कारोबारियों का शेयर बाजार में करीब एक लाख करोड़ रुपये निवेश है। शेयरों के दाम गिरने से इनकी पूंजी को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।

कानपुर की इन कंपनियों के शेयर में सुधार
कोरोना वायरस के खौफ से शहर की 40 से ज्यादा कंपनियों के शेयरों में 15 दिन से लगातार गिरावट हो रही है। गुुरुवार को प्रमुख 13 कंपनियों के शेयर में गिरावट से इनकी 3500 करोड़ रुपये की वैल्यू कम हुई थी। सबसे बड़ा झटका जेके सीमेंट को लगा था। मार्च के महज 12 दिनों में जेके सीमेंट के शेयरों की कीमत में 353 रुपये की कमी आई थी, लेकिन शुक्रवार को 55 रुपये का सुधार भी हुआ।

कंपनी                               12 मार्च   13 मार्च    मार्च में अधिकतम  
कानपुर प्लास्टिक लिमिटेड       43          47          66                     
एक प्रकाशन समूह              50        47        74              
कोठारी प्रोडक्ट्स लिमिटेड       40        43        70               
गणेश इकोस्फेयर लिमिटेड       252      263      390            
मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड       40.75    40.55     65
सुपर हाउस लिमिटेड              61         62        94
प्रीमियर पाइप्स लिमिटेड           8.2       8.2       8.2        
टेस्टी डेयरी स्पेशियलिटी          17        17.50     26
एमा इंडिया लिमिटेड              3.66     3.66      3.66
यस पक्का लिमिटेड               25        24         41
सुपर टेनरी लिमिटेड              1.52     1.50       2.93
जेके सीमेंट लिमिटेड             1151    1206      1504
फ्रंटियर स्प्रिंग लिमिटेड            267     274         380
जेके इंटरप्राइजेज लिमिटेड          2.78    3          4.27

मैंने तीन साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुर्बो, एसबीआई और पीएनबी के शेयरों में करीब पांच लाख रुपये निवेश किए थे। गुरुवार को मुझे डेढ़ से पौने दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। जब रिलायंस का शेयर खरीदा था तब उसकी कीमत 1617 रुपये थी। शुक्रवार को इसका भाव 1039 रुपये रह गया। इसी तरह लार्सन एंड टुर्बो का शेयर 1607 से गिरकर 1039 रह गया। पीएनबी का शेयर 99 से 36 व एसबीआई का शेयर 373 से 237 रुपये रह गया। ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, बल्कि मेरे जैसे लाखों लोगों के साथ हुआ है। मेरा सरकार को सुझाव है कि जिस तरह से दूसरे देश स्टॉक मार्केट में गिरावट आने पर विदेशी निवेशक संस्थानों की खरीद बिक्री पर रोक लगा देते हैं उसी तरह अपने यहां भी व्यवस्था लागू होनी चाहिए ताकि अपने देश का निवेश सुरक्षित रहे।  - शाहिद कामरान खान, ऑफिस इंचार्ज, चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान

इस समय निवेशकों को लंबी अवधि के शेयरों में निवेश पर फोकस करना चाहिए। घबराने की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में बाजार में सुधार देखने को मिलेगा। नए निवेशकों के लिए भी यह सही वक्त है। तमाम बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। नए निवेशक अच्छे सलाहकार की मदद से इनमें निवेश कर सकते हैं। सरकार ने कोरोना वायरस का असर कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को बाजार में 10 फीसदी तक की गिरावट के बावजूद पांच फीसदी तक का उछाल देखा गया है। बाजार में अभी और सुधार होगा। - देवेंद्र डंग, एसोसिएट फाइनेंसियल प्लानर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed