फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even after six months, Lekhpals did not register the inheritance, action taken against 15 Lekhpals

Kanpur: छह माह बाद भी लेखपालों ने दर्ज नहीं की वरासत, 15 लेखपालों पर कार्रवाई

Wed, 19 Mar 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 11:42 PM IST
सार

Kanpur News: छह माह बाद भी लेखपालों ने वरासत दर्ज नहीं की। जिलाधिकारी ने 23 अफसरों को गांव-गांव भेजकर जांच कराई। 

विज्ञापन
Even after six months, Lekhpals did not register the inheritance, action taken against 15 Lekhpals
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्विवाद उत्तराधिकार वरासत के आवेदनों पर लेखपालों की लापरवाही बुधवार को अधिकारियों की जांच में सामने आ गई। सभी तहसीलों में कुल 454 कास्तकारों के निधन की जानकारी मिली। इनमें से 261 मामलों में लेखपालों ने वरासत दर्ज करने के लिए कोई कार्रवाई ही नहीं की। यह मामले करीब छह माह से लंबित पड़े थे। अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 11 लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने, तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है। एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजस्व की समीक्षा बैठक के दौरान निर्विवाद उत्तराधिकार वरासत के मामले लंबित होने पर 75वीं रैक हासिल होने की जिलाधिकारी को जानकारी हुई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों को जांच करने और छह माह से लंबित पड़े आवेदन पत्र मिलने पर संबंधित लेखपाल पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। बुधवार सुबह एडीएम, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार बिल्हौर, नर्वल, घाटमपुर, कानपुर सदर समेत 23 अधिकारी तहसील के 15 गांवों में पहुंच गए। सभी अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर वरासत की हकीकत जानी तो लेखपालों की लापरवाही सामने आ गई। सबसे खराब हालत सदर और बिल्हौर तहसील की मिली। बिल्हौर तहसील के खेरवा में 39, सदर तहसील के दूल क्षेत्र में 33 मामले लंबित मिले। बिल्हौर के अहमदपुर नदिहा में 19 व रायपुर नदिहा में 15 लंबित मामले सामने आए। डीएम ने रिपोर्ट में लंबित मामलों को देखकर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

इन लेखपालों पर कार्रवाई
बिल्हौर के जितेंद्र यादव, आकाश गुप्ता, सर्वेश यादव, सुधांशु और सदर तहसील के मानिक लाल गुप्ता, बृजेश शाक्य, विवेक कुमार, रोहित शुक्ला, दीपक वर्मा, हिमांशु वर्मा, नर्वल के विवेक कमल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है। घाटमपुर के राम खिलावन भारती, राज कमल, निशि चौरसिया के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और आलोक अवस्थी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 
विज्ञापन

यहां वरासत के लंबित मिले मामले
सदर तहसील के शेषपुर में 31, हरदौली में 15, कटरा घनश्याम में 9, प्रतापपुर हरी में 6, कठारा में 9 और नर्वल तहसील के भदासा में 5, तिवारीपुर सलेमपुर में 3, घाटमपुर के कोहरा में 10, बीरपुर में 18, केवड़िया में एक, चंपतपुर में 11 मामले।

बैठक के दौरान वरासत की खराब प्रगति थी। इस पर 23 अफसरों को लगाकर गांव-गांव जांच कराई। इनमें लेखपालों ने पैसों या अन्य लापरवाही के कारण वरासत नहीं दर्ज की थी, जबकि 15 दिन में वरासत दर्ज हो जाती है। 261 ऐसे मामले मिले, जिसमें लेखपालों ने कोई कार्रवाई ही नहीं की है। 15 के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अन्य गांवों की जांच कराई जाएगी। - जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed