फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even after 96 hours of no electricity

96 घंटे बाद भी बिजली नहीं

Sat, 28 May 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 28 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Even after 96 hours of no electricity
चंद्रनगर (जवाहर नगर) में पानी का गंभीर संकट। - फोटो : amarujala
सोमवार के तूफान के बाद गई बिजली शहर के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को पांचवें दिन भी नहीं आई। लाखों शहरी 96 घंटे से बिजली-पानी के लिए तरस रहे हैं। जिन इलाकों में बिजली आई भी, वहां घंटों तक आंख मिचौनी होती रही। पनकी, शास्त्री नगर, जरीब चौकी, जाजमऊ, रतनपुर, दाल मंडी, जाजमऊ, बिठूर सबस्टेशनों में पब्लिक ने हंगामा किया।
विज्ञापन


शास्त्री नगर और पनकी में उपभोक्ताओं ने चालू फीडरों को बंद करा दिया। कहा कि अगर उन्हें बिजली नहीं मिलेगी तो किसी भी फीडर से सप्लाई नहीं करने देंगे। केस्को अफसरों ने शहर में सप्लाई सामान्य होने में 48 घंटे और लगने की बात कही है। 
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को फिर आंधी की आशंका से शास्त्री नगर सबस्टेशन पर शुक्रवार शाम उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। वहां चालू फीडरों को भी बंद करा दिया। पब्लिक का कहना था कि जब उनके घरों में बिजली नहीं है तो किसी का घर रोशन नहीं होने देंगे। इससे पूरे शास्त्री नगर के लोग रात तक बिना बिजली के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पनकी में केस्को गैंग ने गुरुवार रात टूटे बिजली के खंभों की लाइन अलग कर रात डेढ़ बजे बाकी फीडरों को चालू कर दिया था। पनकी सी ब्लाक  के लोगों ने पेड़ के नीचे से जा रहे बिजली के तारों के टूटने के डर से पनकी सबस्टेशन के सभी फीडर बंद करा दिए। इससे पूरे पनकी क्षेत्र में बिजली जाने से लोग परेशान रहे। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर फीडर चालू कराए। दूसरी ओर रात भर बिजली न आने से परेशान रहे लोगों ने शुक्रवार सुबह जरीब चौकी सबस्टेशन पहुंच कर हंगामा किया।

सीसामऊ थाने की पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं रतनपुर, जाजमऊ, बिठूर, दालमंडी में सुबह नौ बजे से बिजली न आने से परेशान लोगों ने हंगामा किया, वहां पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। 

आलू मंडी में 16 घंटे बाद आई बिजली
आलूमंडी में गुरुवार शाम सात बजे लाइन टूटने और अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट होने से गई बिजली 16 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे आई। कृष्णा नगर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में १४ घंटे बाद बिजली आई। उधर, गुजैनी ए ब्लाॅक में सुबह नौ बजे गई बिजली शाम चार बजे आई और दस मिनट के बाद चली गई।  ट्रांसपोर्ट नगर फीडर में सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ब्रेकडाउन से बिजली गुल रही। पनकी में भी कई घंटे कटौती की गई। 

जागकर बच्चों को झलते हैं पंखे
कानपुर (ब्यूरो)। रात-रात भर बिजली न आने से रतजगा कर रहे शहरियों की दिनचर्या बदल गई है। परिवार वाले लोग खुद की परेशानी भूल बीवी बच्चों को हो रही दिक्कतों से चिंतित हैं। रात भर बिना बिजली के रहे जवाहर नगर और चंद्र नगर के लोग दिक्कत पूछते ही बरबस बरस पड़े। चंद्र नगर के सोनू मिश्रा ने बताया कि गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे गई बिजली रात भर नहीं रही। रात भर बेटी को हाथों से पंखा झलते रहे। 40 घंटे हो गए लेकिन सो नहीं सके हैं।

जवाहर नगर की रीना ने बताया कि रात में बिजली न आने से पूरा परिवार परेशान रहा। फुटपाथ पर कुर्सी डाले बैठी रही। बाहर सो नहीं सकते हैं क्योंकि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कई परिवार अपने घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के घर चले गए। अब जब बिजली सामान्य होगी तो लौटेंगे। अवधेश ने जल संस्थान से 450 रुपये देकर पानी का टैंकर मंगवाया है।  

आज कई इलाकों में घंटों नहीं रहेगी बिजली
पेड़ों की कटाई के लिए केस्को शनिवार को शटडाउन लेकर मरम्मत का कार्य करेगा। इस वजह से गुमटी सबस्टेशन के तीन फीडरों को बंद रखा जाएगा। इससे सरोजनी नगर, कौशलपुरी और दर्शनपुरवा में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी।


आजाद नगर में मरम्मत का काम होने से चमनगंज, मोहम्मद अली पार्क, हुमायूंबाग, तकियापार्क, प्रेम नगर, नाला रोड, सईदाबाद, हलीम कॉलेज, घोसियाना, सईदाबाद, चीना पार्क, दलेलपुरवा, हीरामन पुरवा, इफ्तिखाराबाद, बांसमंडी में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed