फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even after 20 days, Panki police could not catch the miscreants

Kanpur News: 20 दिन बाद भी पनकी पुलिस के हाथ नहीं लगे शोहदे

Sat, 30 Aug 2025 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Even after 20 days, Panki police could not catch the miscreants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर। महिला से छेड़छाड़ करने वालों को 20 दिन बाद भी पनकी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। कर्रही निवासी 33 वर्षीय महिला एलएमएल चौराहे के पास एक अगरबत्ती फैक्टरी में काम करती है। 11 अगस्त की रात करीब आठ बजे ऑटो से घर जा रही थी। ऑटो चलने के कुछ देर बाद पीछे बैठी दो सवारियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। चालक से ऑटो रोकने के लिए कहा तो उसने रफ्तार तेज कर दी। महिला ने ऑटो से कूद कर अपनी इज्जत बचाई। परिजनों ने डॉयल 112 पर काल की। इसके बावजूद पुलिस ने 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता का मंगलसूत्र भी गायब था। अब 20 दिन बाद भी पुलिस शोहदों का पता नहीं लगा पाई है। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed