फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eunuch and 12 year old adopted brother murdered after robbery

Kanpur News: लूट के बाद किन्नर और गोद लिए 12 वर्षीय भाई की हत्या

Sun, 10 Aug 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eunuch and 12 year old adopted brother murdered after robbery
काजल किन्नर - फोटो : संवाद
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में किन्नर काजल (25) और गोद लिए 12 साल के भाई देव की लूट के बाद हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में मिले। पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड के अंदर और भाई का शव बाहर पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। कमरे में अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन


मैनपुरी के किशनी क्षेत्र निवासी किन्नर काजल और गोद लिए भाई देव योगेंद्र विहार में पूर्व सैनिक अभिमन्यु सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। दोनों एक महीने पहले ही आए थे। मकान के दूसरे कमरे में देविका (किन्नर) रहती है। पिछले चार दिनों से काजल अपनी मां गुड्डी का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर गुड्डी शनिवार शाम करीब सात बजे उसके घर आ गईं। दरवाजे में ताला लटका लगा था। उसने अपने बेटे देव को यह बात बताने के लिए कॉल की तो उसके मोबाइल की घंटी कमरे के अंदर बजने लगी। उन्हें कुछ शक हुआ। मकान के केयर टेकर पप्पू को बुलाया गया। वह घर के नजदीक ही रहते हैं। हनुमंत विहार थाने का फोर्स मौके पर आ गया। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा जैसे ही खोला तो दुर्गंध फैल गई। अंदर जाकर देखा तो देव का शव बेड के किनारे और काजल का शव बेड के अंदर था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियां खुली मिलींं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच सामने आया है कि वारदात को काजल के किसी नजदीकी ने अंजाम दिया है। आशंका है कि लूट के बाद उसने हत्या कर दोनों के शवों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। कमरे के अंदर से कुछ सामान भी गायब है। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




काजल का मोबाइल मौके से गायब

पुलिस ने घर की जांच की तो काजल का मोबाइल गायब मिला। घर में रखे कुछ और सामान का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने काजल की मां गुड्डी से तहरीर देने के लिए कहा है। गुड्डी के पति ब्रजेश दुबे मुंबई में नौकरी करते हैं। घर के बाहर पड़ोसी के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस उसकी फुटेज देख रही है।



----------------------------

ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करते थे डांस



पुलिस के मुताबिक, काजल और उसका भाई आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ डांस कर जीवन यापन कर रहे थे। आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ दोनों शादी और अन्य आयोजनों में जाया करते थे। साथ के कमरे में रहने वाली देविका (किन्नर) ने दो युवकों पर शक जताया है। दोनों का अक्सर उसके कमरे में आना जाना रहता था।

काजल किन्नर

काजल किन्नर- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed