फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Young man traveling home on the Vaishali Express dies after falling from the train

Etawah: वैशाली एक्सप्रेस से घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने से मौत, शव देख बेसुध हुए परिजन

Tue, 09 Jun 2026 09:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 09 Jun 2026 09:39 PM IST
सार

Etawah News: वैशाली एक्सप्रेस से घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Etawah: Young man traveling home on the Vaishali Express dies after falling from the train
मृतक राजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भरथना और साम्हो स्टेशन के बीच सोमवार देर रात युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की रात करीब 1:45 बजे ट्रेन संख्या 15566 वैशाली एक्सप्रेस में सफर कर रहा एक यात्री भरथना-साम्हो के मध्य पोल संख्या 1128/6 के समीप ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा (28) निवासी रहमत गांव, थाना खखरेरू, फतेहपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त उसके बड़े भाई राजू ने की। उन्होंने बताया कि राजा पिछले करीब तीन माह से पंजाब के लुधियाना में नौकरी कर रहा था और वहां से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रेन से गिरने से यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बुधवार शाम करीब चार बजे भरथना पहुंचे। घटना के बाद पत्नी कमला देवी, पुत्री सपना व पुत्र राज कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed