फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah young man burnt alive after coming in contact with high tension wire his bike was also burnt to ashes

Etawah: हाइटेंशन तार की चपेट में आकर जिंदा जला युवक, बाइक भी जलकर राख…परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 26 Aug 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

Etawah News: थाना चौबिया क्षेत्र में सड़क पर टूटे पड़े हाइटेंशन तार की चपेट में आकर फेरी जलाने वाला युवक जिंदा जल गया। हादसे में बाइक भी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Etawah young man burnt alive after coming in contact with high tension wire his bike was also burnt to ashes
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में 11 हजार की सड़क पर टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर फेरी लगाने वाला युवक जिला जल गया। उसकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हादसे में बाइक भी पूरी तरह जल गई है। जानकारी के अनुसार, तस्मीन खां (32) निवासी मुगलपुरा थाना चौबिया बिस्कुट, नमकीन बाइक से फेरी करके बेचता था। इसी की आय अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार सुबह वह बनीहरदू गांव में फेरी के लिए गया था।

विज्ञापन

लौटते वक्त गांव के बाहर सड़क पर 11 हजार लाइन का हाईटेंशन का तार सड़क पर टूटकर पड़ा था। इसकी चपेट में तस्मीन आ गया। चिंगारी से बाइक में आग लगी और इसकी चपेट में तस्मीन भी आ गया। वह जिंदा जल गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आए, लेकिन तब तक युवक मौत हो गई थी। बाइक भी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed