{"_id":"69f1de2f7afe50408a076b33","slug":"etawah-womens-anger-erupts-over-liquor-shop-located-in-middle-of-village-bottles-and-packets-hurled-onto-road-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: गांव के बीच ठेका होने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, शराब की बोतलें और पैकेट सड़क पर फेंका, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: गांव के बीच ठेका होने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, शराब की बोतलें और पैकेट सड़क पर फेंका, कही ये बात
Wed, 29 Apr 2026 04:03 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:03 PM IST
सार
Etawah News: समसपुर गांव में शराबियों के उपद्रव से परेशान महिलाओं ने देशी शराब के ठेके पर धावा बोलकर शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। महिलाएं गांव के बीच से ठेका हटाने की मांग पर अड़ी हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में भरथना क्षेत्र के समसपुर गांव में बुधवार को आक्रोशित महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने देशी शराब के ठेके में घुसकर ठेके में रखी शराब की बोतलें और पैकेट बाहर सड़क पर फेंक दिए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीचोबीच ठेका होने के कारण शराब पीकर लोग आए दिन झगड़ा करते हैं, जिससे ग्रामीण खासकर महिलाएं काफी परेशान हैं। उन्होंने ठेका हटाने की मांग भी उठाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन