फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Woman was made to drink alcohol and then killed by strangling with towel

Etawah: महिला को शराब पिलाई फिर गमछे से गला कसकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 10:21 PM IST
सार

Etawah News: लेनदेन के विवाद में प्रापर्टी डीलर ने साथी संग मिलकर महिला को मौत को घाट उतारा था। 11 अप्रैल को सिविल लाइन थाने में अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
Etawah: Woman was made to drink alcohol and then killed by strangling with towel
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्लाट के लिए दिए गए रुपये वापस मांगने पर महिला के प्रॉपर्टी डीलर दोस्त ने उसका हत्या कर दी। रुपये देने के बहाने बुलाकर कार में शराब पिलाई फिर गमछे से उसका गला कस दिया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर शव को इकदिल क्षेत्र में स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था। महिला की स्कूटी को जलाकर नाले में फेंका था। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी महिला ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सात अप्रैल की रात करीब नौ बजे आईटीआई चौराहा व मैनपुरी फाटक के बीच से उनकी बहन का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके महिला और अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात पुलिस लोहन्ना चौराहे के पास से पुलिस ने हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम शिवेंद्र यादव (26) निवासी रणवीर नगर व गौरव कश्यप (19) निवासी मुन्नी का अड्डा बताया। पुलिस की पूछताछ में शिवेंद्र ने बताया कि उसकी महिला से दोस्ती थी। महिला ने एक प्लाट का बैनामा कराने के लिए सात लाख उसे रुपये दिए थे। वहीं रुपये महिला अब वापस मांग रही थी। शिवेंद्र के मुताबिक सात अप्रैल की रात में हम दोनों ने शराब पी रखी थी। इस दौरान अंजली फिर रुपये मांगने लगी थी। इस पर विवाद हो गया। आवेश में आकर शिवेंद्र ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को छिपाने के लिए साथी गौरव के साथ मिलकर उसे नदी में फेंक दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि आईटीआई चौराहे के पास नाले में महिला की जली स्कूटी मिली थी। शव को भी इकदिल क्षेत्र से यमुना नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने गमछा, दो मोबाइल और एक कार भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed