फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Woman constable misdeed by landlord's son

इटावा: महिला सिपाही से मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे किया ब्लैकमेल

Sun, 30 May 2021 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 30 May 2021 09:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही से उसके मकान मालिक के बेटे ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Etawah: Woman constable misdeed by landlord's son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

इटावा में महिला सिपाही से उसके मकान मालिक के बेटे ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। महिला सिपाही ने फ्रैंड्स कालोनी थाने में दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आईटी व एससीएसटी एक्ट भी पुलिस ने लगाया है। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शहर के एक थाने में तैनात महिला सिपाही फ्रैंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। महिला सिपाही का आरोप है कि मकान मालिक के बेटे कन्हैया ने 15 अगस्त 2019 को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर कई बार पैसों की मांग की। महिला सिपाही के मुताबिक आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 22 मई 2021 को फिर  दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पीड़ित महिला सिपाही फ्रैंड्स कालोनी थाने पहुंची और पुलिस अफसरों को आप बीती सुनाई। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना वह खुद करेंगे। पीड़ित महिला सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। सोमवार को उसके कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed