फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Video of SP MP's relative, a DPRO, accepting money goes viral

Etawah: सपा सांसद के संबंधी डीपीआरओ का रुपये लेते वीडियो वायरल, भाजपाइयों ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 27 Jan 2026 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Video of SP MP's relative, a DPRO, accepting money goes viral
डीपीआरओ बनवारी सिंह - फोटो : अमर उजाला

सपा सांसद जीतेंद्र दोहरे के समधी डीपीआरओ बनवारी सिंह का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रुपये देने वाला व्यक्ति एक सचिव है जो मनचाही तैनाती के लिए 20 हजार रुपये दे रहा था। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी के वायरल वीडियो उनके कार्यालय का लग रहा है। इसमें वह रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में ट्रांसफर-पोस्टिंग के बदले रुपये मांगने की चर्चा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग मनमाने ढंग से की जाती थी। तय सुविधा शुल्क देने वालों को मनचाही तैनाती मिल जाती थी जबकि पैसा न देने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वीडियो में डीपीआरओ एक व्यक्ति का नाम लेते हुए दिखाई दे हैं जो ताखा पोस्टिंग के लिए दो लाख रुपये का देने को तैयार है।
विज्ञापन


डीपीआरओ के सामने बैठा व्यक्ति कह रहा है कि सर अभी इतने ही हैं चाहे मेरा अकाउंट चेक कर लें। डीपीआरओ ने बड़े मंत्री का भी नाम ले रहे हैं, उन तक रुपये पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि डीपीआरओ बनवारी लाल के समधी हैं। इसकी वजह से उन पर कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक महेवा के उरेंग निवासी सत्येंद्र कुमार ने डीपीआरओ बनवारी सिंह के खिलाफ 10 जनवरी को पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें आरोप लगाए थे कि डीपीआरओ ट्रांसफार्मर व पोस्टिंग के नाम पर रुपये लेते है। शिकायती पत्र वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed