फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman on bike robbed of mangalsutra and bag

Etawah News: बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र और बैग छीना

Thu, 08 Oct 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman on bike robbed of mangalsutra and bag
भरथना। पड़ियापुरा के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र और बैग छीन लिया। महिला ने मंगलसूत्र बचाने के लिए एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया लेकिन बदमाश उसे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से महिला और उसका देवर घायल हो गए। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। उसके मुंह में गंभीर चोट आई है और दांत भी टूट गए हैं।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के ददोरा निवासी स्नेहलता ने बताया कि उसका मायका औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के सीलिया गांव में है। मंगलवार दोपहर वह अपने देवर अमन के साथ मायके से बाइक से घर लौट रही थी। अमन बाइक चला रहा था। दोनों जैसे ही पड़ियापुरा के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए।
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक के पास पहुंचकर स्नेहलता के गले से मंगलसूत्र और बैग छीन लिया। बैग में दस हजार रुपये थे। स्नेहलता ने बताया कि उसने मंगलसूत्र बचाने के लिए एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और उसे घसीटते हुए ले गए। इसी दौरान अमन की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। अ
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि अमन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed