{"_id":"69b50bb98726cf874c021ed0","slug":"etawah-traffic-jams-follow-subinspector-recruitment-exam-candidates-abandon-erickshaws-and-flee-on-foot-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद जाम; नौरंगाबाद में रेंगते रहे वाहन, ई-रिक्शा छोड़ पैदल भागे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद जाम; नौरंगाबाद में रेंगते रहे वाहन, ई-रिक्शा छोड़ पैदल भागे परीक्षार्थी
Sat, 14 Mar 2026 12:48 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:48 PM IST
सार
Etawah News: इटावा में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद नौरंगाबाद समेत कई इलाकों में भारी जाम लग गया। पुलिस की अव्यवस्था के चलते परीक्षार्थियों को ई-रिक्शा छोड़कर पैदल रेलवे स्टेशन जाना पड़ा।
विज्ञापन
इटावा में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद भारी जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था का प्लान पहली पाली की परीक्षा छूटने पर ही चौपट मिला। नौरंगाबाद व अन्य कई परीक्षा केंद्र मार्गों पर वाहन रेंगे। बड़ी समस्या का कारण पुलिस द्वारा पहले से तैयारी न होना पाया गया। जल्दी निकलने की होड़ में गलत साइड पर वाहन ले आना व रोड पर अस्थाई अतिक्रमण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिवारी ज्वालाप्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास नौरंगाबाद चौराहा पर गुजरने वाले वाहन थम गए। परीक्षा छूटने पर जो परीक्षार्थी ई-रिक्शा में बैठ गए। जाम की स्थिति देख उतर गए और पैदल ही आगे बढ़े। उनका कहना था कि समय पर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंचना है। जाम के कारण देरी हो सकती है। इसी तरह की दिक्कतें कई परीक्षार्थियों को हुईं।
विज्ञापन