फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Teenager murdered after attending a friend's birthday party; his body was found lying at a crossroads

Etawah: दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए किशोर की हत्या, तिराहे पर पड़ा मिला शव

Mon, 12 Jan 2026 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Teenager murdered after attending a friend's birthday party; his body was found lying at a crossroads
आर्यन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए किशोर की सीने में नुकीली चीज मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को बसरेहर के चंपानेर तिराहे पर छोड़कर बाग निकले। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। मृतक ने मरने से पहले अपने चचेरे भाई को पार्टी में लड़ाई होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


रविंद्र यादव निवासी गांव झिंदुआ कोतवाली भरथना किसान हैं। उनका बेटा एलिश उर्फ आर्यन (17) सोमवार को बाइक से बसरेहर के नग्ला बल्लभ गांव निवासी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। आर्यन के चचेरे भाई बीटू ने बताया कि शाम करीब पौने छह बजे आर्यन का उसके पास फोन आया उसने बताया कि जन्मदिन पार्टी में उसकी लड़ाई हो गई है और वह गांव से निकलकर चंपानेर तिराहे पर खड़ा है।
विज्ञापन


इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन उसकी तलाश में निकले ही थे। इस बीच पुलिस ने उसका शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात श्रीशचंद, सीओ केपी सिंह ने पहुंचकर जांच की। युवक के शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली है। युवक के सीने में किसी नुकीली चीज से मारने का निशान बना है। एसपी देहात ने बताया कि किशोर के किसी जन्मदिन पार्टी में जाने की बात पता चली है। सीने में क्या मारा गया है यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी नुकीली चीज से मारने की बात प्रतीत हो रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed