फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ETAWAH: Teenager died after being struck by lightning

ETAWAH: आकाशीय बिजली की चपेट में आए किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 23 May 2022 04:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 May 2022 04:18 PM IST
सार

इटावा में आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
ETAWAH: Teenager died after being struck by lightning
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव बछरोई कछपुरा गांव में आंधी आने पर खेतों पर खड़े आम के पेड़ों से आम बीनने गए गांव निवासी संतराम शाक्य के 15 बर्षीय पुत्र दीपक उर्फ दीनू पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


आंधी के बाद तेज बारिश की वजह से करीब एक घंटे तक गांव के लोगों को जानकारी नहीं हुई। बारिश रुकने के बाद गांव के लोग खेत पर गए तो आम के पेडों के पास किशोर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और अचेत पडे़ किशोर को उठाकर कस्बा ऊसराहार स्थिति एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया और परिजनों को शव के पोस्टमार्टम के लिए कहा लेकिन पिता संतराम ने शव का पोस्टमार्टम कराने इनकार कर दिया। संतराम के दो बेटी व दो बेटे हैं। मृतक भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed