{"_id":"6ac8d285b9185fab8a027c44","slug":"etawah-teacher-turns-childs-head-into-tabla-faces-swift-action-as-video-goes-viral-bsa-suspends-the-teacher-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: बच्चे के सिर को बनाया तबला, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज, बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: बच्चे के सिर को बनाया तबला, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज, बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित, पढ़ें मामला
Fri, 09 Oct 2026 05:10 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:10 PM IST
सार
Etawah News: सैफई ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरौली में एक शिक्षक द्वारा छात्र के मुंडे सिर पर हाथ से तबला बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना और इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में सैफई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिरौली में एक शिक्षक की ओर से बच्चे के मुंडे सिर पर तबला बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि शिक्षक ने विद्यालय में बच्चों के साथ वीडियो बनाया था। इसमें एक बच्चे का सिर मुंडा हुआ दिखाई दे रहा है। शिक्षक बच्चे के सिर पर हाथों से तबला बजाने की तरह धुन निकालते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई
शिक्षक ने खुद वीडियो बनवाकर उसे अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला बेसिक शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया। बीएसए ने प्रथम दृष्टया शिक्षक के कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। विभाग की ओर से मामले की जांच भी कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।