{"_id":"6422a8236089f3e9de0b2baa","slug":"etawah-son-died-due-to-wall-collapse-father-injured-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: दीवार गिरने से बेटे की मौत, पिता घायल, जानवरों के लिए झोपड़ी से भूसा लेते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: दीवार गिरने से बेटे की मौत, पिता घायल, जानवरों के लिए झोपड़ी से भूसा लेते समय हुआ हादसा
Tue, 28 Mar 2023 02:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:23 PM IST
सार
यूपी के इटावा में दीवार गिरने से मलबे में दबकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक यश की फाइल फोटो व दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में इटावा जिले के ताखा में झोपड़ी से भूसा निकलने गए पिता और उनके साथ मौजूद पांच साल के बेटे पर दीवार गिर गई। हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गए। हादसा ऊसराहार थाना क्षेत्र के गंगदासपुर गांव में मंगलवार सुबह 11:00 बजे हुआ। संजीव कुमार अपने बेटे यश (5) को साथ लेकर झोपड़ी से भूसा निकलने गए थे। तभी झोपड़ी की एक दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
संजीव कुमार व यश मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दीवार गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। संजीव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन